सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट कीमती -DC : जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसपाल की अध्यक्षता में जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के सभागार  में ‘स्वीप’ (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत महिला मतदाताओं के लिए विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए  लोकतंत्र  के इस महापर्व में 18 वर्ष व इस से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदान करने के लिए बढ़ चढ़ कर भाग  लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है मतदान में शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी आगे आना होगा। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर  मतदान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला की महिला सवीप आइकॉन पद्माश्री ललिता वकील विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने जिला की समस्त महिलाओं को आगामी। जून को होने वाले लोकसभा चुनाव-2024  में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाने की अपील की।
उपायुक्त चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने पद्मा श्री ललिता वकील को शॉल टोपी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के 14 होटलों को निजी हाथों में देने के फैसले की सरकार करे समीक्षा : बाली

एएम नाथ । शिमल 11 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के घाटे में चल रहे 14 होटलों को संचालन एवं रखरखाव आधार पर निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवन का लोकार्पण : ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार धरातल पर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत कर सभी के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!