सहारा एवं पर्ल कंपनियों के पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार करे ठोस कार्रवाई : खन्ना

by

होशियारपुर, 31 जुलाई। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने विकास मंच गढ़शंकर के प्रधान कुलविंदर सिंह संघा द्वारा सहारा एवं पर्ल कंपनियों से पीड़ित निवेशकों की ओर से उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

खन्ना ने अपने पत्र में कहा कि सहारा एवं पर्ल जैसी कंपनियों द्वारा देशभर के लाखों लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये एकत्र किए गए, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में निवेशकों को उनकी मेहनत की कमाई वापस नहीं मिल सकी है। इससे लाखों परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि विकास मंच गढ़शंकर के प्रधान कुलविंदर सिंह संघा ने क्षेत्र के प्रभावित निवेशकों की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था। इसके उपरांत उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि संबंधित केंद्रीय एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी कर सहारा एवं पर्ल कंपनियों से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा कराया जाए तथा पात्र निवेशकों को उनकी जमा पूंजी यथाशीघ्र वापस दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आम लोगों की जीवनभर की मेहनत की कमाई की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वित्तीय धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों और उनके जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी संस्था इस प्रकार आम जनता का आर्थिक शोषण करने का साहस न कर सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार पीड़ित निवेशकों की भावनाओं और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Appeals to Voters for

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 20 : In line with directives from the Election Commission of India, a Special Intensive Revision (SIR) of voter lists is likely to commence soon in Punjab. As part of pre-SIR...
पंजाब

102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए अब तक नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस होशियारपुर, 01 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर फंसे पर्यटकों को हिमाचल की महिलाओं ने पिलाई ‘अपनेपन वाली चाय : वायरल हुआ ये खूबसूरत वीडियो

मनाली : मनाली में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी ने जहां एक ओर सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी सामने रख दी. भारी हिमपात के...
Translate »
error: Content is protected !!