सही पाए गए सभी नामांकन पत्र, कुल 23 उम्मीदवार मैदान में – हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, सुजानपुर तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच पूरी : 17 मई तक वापस लिए जा सकते हैं नाम

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जिला हमीरपुर में भी नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए जाने के कारण इनके कवरिंग कैंडीडेट स्वतः ही बाहर हो गए और अब यहां 12 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। इन 12 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा, बहुजन समाज पार्टी के हेमराज, एकम् सनातन भारत दल के अरुण अंकेश स्याल, भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीप कुमार और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के सुमित के अलावा 5 निर्दलीय प्रत्याशियों गरीब दास कटोच, गोपी चंद, नंद लाल, रमेश चंद सारथी और सुरेंद्र कुमार के नाम भी शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में भी सभी 8 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र राणा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रविंद्र सिंह डोगरा के अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी अनिल राणा, राजेश कुमार, शेर सिंह, अनीता कुमारी और राजिंद्र सिंह वर्मा भी शामिल हैं।
उधर, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में भी तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के इंद्र दत्त लखनपाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुभाष चंद और निर्दलीय विशाल शर्मा शामिल हैं।
हमीरपुर के उपायुक्त एवं संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है और उम्मीदवार 17 मई तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश सरकार ने जन कल्याणार्थ लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णय – वीरेन्द्र कंवर

संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान त्यूड़ी में सुनीं जन समस्याएं ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान गत सायं त्यूड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े : कर चोरी मामलों में 2,18,510 रूपये का लगाया जुर्माना, मौके पर वसूले 1,85,860 रूपये

ऊना, 15 जुलाई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा विशेष अभियान के तहत गत शनिवार को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी अहम सलाह …कहा- सरकार बनानी है तो अकाली दल से गठबंधन ज़रूरी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक अहम राजनीतिक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि...
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय विद्यालय में 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरु, केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी 6 से 14 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं फार्म

ऊना – केन्द्रीय विद्यालयों के योग्य व पात्र छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा ग्यारहवीें के विज्ञान संकाय में दाखिले हेतु 6 अगस्त से 14 अगस्त तक आॅफलाईन मोड से पंजीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!