सांगला में वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत, 3 घायल

by

एएम नाथ। किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार को सांगला संपर्क सड़क पर एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।

पलिगचे के समीप टाटा पंच वाहन (HP 26A-5008) अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा और सड़क से फिसलकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे और इसे मुख्य आरक्षी जीवन सिंह चला रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी सांगला पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने शौंग गांव निवासी धनपति (42), पत्नी अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
दुर्घटना में घायल कांता (46), आरक्षी मोहन सिंह तथा मुख्य आरक्षी जीवन सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए खनेरी स्थित रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतका के परिजनों को 25,000 तथा तीनों घायलों को पांच-पांच हजार रूपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा! आतिशी ने नहीं बोला ‘गुरु’, फर्जी वीडियो पर आप का बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली : सिख गुरूओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में “गुरु”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय मंत्री ने की परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता : विभिन्न विभागों को जागरूकता  शिविर  लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) :  पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में राजस्व, बागवानी,लोक शिकायत निवारण एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में 25 अक्टूबर को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!