सांस नहीं ले पाया और हो गया बेसुध : चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी गई फंस – मौत

by

चुराह (पांगी) में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह बनाया हुआ चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी फंस गई। इस वजह से वह सांस नहीं ले पाया और बेसुध हो गया। करीब एक घंटे के बाद जब उसकी पत्नी क्वार्टर पहुंची तो पति को बेसुध देखा। पत्नी उसे किलाड़ अस्पताल में ले गई।

                            यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जब परिजनों से उसकी मौत के बारे में पूछा तो उन्होंने खाने के बारे में बताया। जब डॉक्टरों ने गले को देखा तो उसमें चिकन की हड्डी फंसी थी। यह उसकी मौत का कारण बनी। मृतक की पहचान भाग चंद 43 पुत्र खेती राम निवासी किलवास, डाकघर थल्ली, तहसील चुराह के रूप में हुई है। वह किलाड़ में कपड़े की सिलाई करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी किलाड़ अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया। पुलिस थाना पांगी के प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुटका साहिब के अंग लुधियाना की दुगरी नहर में पड़े मिले : हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिलीं

लुधियाना। सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग मंगलवार को लुधियाना की दुगरी नहर किनारे पड़े मिले। हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिलीं। किसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के लोग बेलगाम, मुख्यमंत्री सभी को याद दिलाए अपना चुनावी वादा – 5 लाख नौकरियां 300 यूनिट फ्री बिजली हर महिला को ₹1500 था कांग्रेस का चुनावी वादा : जयराम ठाकुर

राज भवन की गरिमा पर हमला करके वाहवाही लूटना चाहते हैं कुछ लोग एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगता है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 1 से 5 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन – एसके कालिया

ऊना, 22 दिसम्बर – सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर तक थी।...
Translate »
error: Content is protected !!