चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान झड़प : विधायक मनप्रीत अयाली और 14 अन्य पर मामला दर्ज

by

डीगढ़, 30 जुलाई :  चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने जा रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों को रोकने के दौरान हुई पुलिस झड़प के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दाखा सीट से अकाली दल के विधायक अयाली के अलावा पुलिस ने जिन अन्य लोगों को प्राथमिकी में नामजद किया है, उनमें सतिंदरजीत सिंह गिल, काबल सिंह भुल्लर, परमजीत सिंह जोहल, चमकौर सिंह धुन्न और इमान सिंह खैरा शामिल हैं। ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थक जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिंहों (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे।

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधकों को तोड़ दिया तो पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछारों का प्रयोग किया। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

मामले में आरोप लगाया गया है कि कुछ नेताओं के उकसाने पर तलवारों और अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अवरोधकों की ओर रुख किया और उन्हें जबरन तोड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पानी की बौछार करने वाली गाड़ी के ऊपर चढ़ गए, उसके फव्वारे (नोजल) को नुकसान पहुंचाया और वाहन के चालक के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप : स्वर्ण पदक जीतने वाले रविंदर पाल सिंह को कैबिनेट मंत्री जिंपा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 08 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने 100 प्रतिशत रॉ वल्र्ड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से बीते दिनों करनाल(हरियाणा) में करवाई गई अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 50 किलो वर्ग में 120...
article-image
पंजाब

आप विधायक का करीबी पिस्तौल सहित गिरफ्तार : हेरोइन की सप्लाई में था शामिल

अमृतसर। आम आदमी पार्टी की विधायक का करीबी अब एक पिस्तौल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने विधायक के करीबी को विक्रमजीत सिंह को 912 ग्राम हेरोइन सहित काबू...
article-image
पंजाब

महिन्द्रा प्राइड क्लास नंदी फाउंडेशन की ओर से छह दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महिन्द्रा प्राइड क्लास नंदी फाउंडेशन द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थानों संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली और गुरु नानक खालसा कॉलेज ड्रोली कलां...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक समागम संपन

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम...
Translate »
error: Content is protected !!