सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर : सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली

by

एएम नाथ। ऊना  : सांसद किशन कपूर टिकट को लेकर हाईकमान के फैसले से नाराज ही नहीं गुस्सा भी हैं। लंबी चुप्पी के बाद उनके बागी तेवर झलकने लगे हैं। बुधवार को अपने आवास पर जुटे समर्थकों के बीच बैठकर उन्होंने भावी रणनीति पर मंथन किया।  सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। पूर्व सीएम जयराम को भी आड़े हाथों लिया। पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर आने वाले समय में भाजपा की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

टिकट कटने और बागी सुधीर की एंट्री कराकर प्रत्याशी बनाने पर उन्होंने कहा कि टिकट काटा कोई बात नहीं। लेकिन, उनसे बात तो की जाती। प्रदेश से पैनल में सिटिंग एमपी का नाम क्यों नहीं भेजा गया, इसका जवाब भी मांगा जाएगा। सुधीर को लेकर हाईकमान के फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं हो सकता। 2019 में पवन काजल को रिकॉर्ड मतों से हराया। एयरपोर्ट विस्तारीकरण चुनाव में मेरा प्रमुख मुद्दा रहा और काजल इसका डटकर विरोध करते रहे। मेरे से राय लिए बिना पार्टी ने उन्हें गले लगा लिया। 2022 के चुनाव में भी पार्टी ने बिना राय-मशविरा किए धर्मशाला हलके से ऐसे व्यक्ति को टिकट थमा दिया, जिसने पार्टी की सदस्यता भी नहीं ली थी। मैं तब भी चुप रहा।

          अबकी बार फिर ऐसे व्यक्ति को पुराने भाजपाइयों के सिर पर बिठाने की कोशिश की जा रही है जो पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करता रहा है। गद्दी समुदाय पर लाठीचार्ज करवाने वाले सुधीर शर्मा का 2012 से 2017 का कार्यकाल धर्मशाला में डर और गुंडागर्दी का रहा। उन्हें गले लगाने के फैसले से भाजपा के लोग और धर्मशाला के मतदाता आहत हैं। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि 2017 से 2022 में कांगड़ा के साथ सौतेला व्यवहार होता रहा। जिले की सियासत को मंडी से रिमोट कंट्रोल से चलाने की कोशिशें की गईं। उपचुनाव को लेकर सभी संभावनाएं खुली हैं। जल्द ही अगले कदम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का होगा निर्माण : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रस्तावित अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर की साइट भी देखी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस ने दृष्टिहीनों को रोका : चक्का जाम करने पर सड़क से घसीटकर हटाया

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होने से पहले ही सड़क पर हंगामा हो गया. अपनी मांगों को लेकर ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन राज्य सचिवालय पहुंचने का मन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव रोकने की कोशिश की, भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर करवाए चुनाव: जयराम

प्रदेश में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल ले रहा फैसले: जयराम ठाकुर ‘हिमाचल ऑन सेल’ की मुहिम, प्रदेश हितों से हो रहा समझौता: जयराम एएम नाथ। सोलन/बद्दी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!