सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 27 से 30 सितंबर तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे

by

28 सितम्बर को दिशा बैठक की करेंगे अध्यक्षता, करियां में भारत नेट परियोजना का करेंगे शुभारम्भ

एएम नाथ। चम्बा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 27 से 30 सितंबर तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे।
लोकसभा सांसद के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. राजीव भारद्वाज 27 सितंबर को शाम 7 बजे चम्बा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चम्बा में रहेगा।
लोकसभा सांसद 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल के भारत नेट परियोजना का शुभारम्भ करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज दोपहर बाद 2 बजे बचत भवन में सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चम्बा में रहेगा।
लोकसभा सांसद 29 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे बचत भवन में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज अपराह्न 5 बजे डलहौज़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रात्रि ठहराव डलहौज़ी में रहेगा।
डॉ. राजीव भारद्वाज अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 30 सितम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे डलहौज़ी छावनी परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. राजीव भारद्वाज दोपहर बाद 2 बजे डलहौज़ी से जसूर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई, 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

एएम नाथ। सरकाघाट, 24 मार्च। उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने ढाबों व भोजनालयों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार बेरोजगारों के साथ कर रही घोर अन्याय : जय सिंह…..कहा, तीन लाख में से चम्बा के हिस्से आई 59 नौकरियां

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार को घेरा चम्बा में ही शिक्षित बेरोजगार युवाओं की संख्या 44 हजार से अधिक एएम नाथ। चंबा :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!