सांसद तिवारी द्वारा गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल के पदाधिकारियों से बैठक, विकास कार्यों में फंडों की कोई कमी ना आने देने का दिया भरोसा

by

गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल के पदाधिकारियों से बैठक करके काउंसिल द्वारा शहर की तरक्की हेतु किए जा रहे अलग-अलग कार्यों की जानकारी हासिल की।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने म्युनिसिपल काउंसिल द्वारा शहर के तरक्की हेतु चलाए जा रहे विकास कार्यों पर तसल्ली जाहिर की व राज्य सरकार से और भी फंड जारी करवाने का भरोसा दिया। तिवारी ने कहा कि स्थानीय निकाय लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाते हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विकास कार्य हेतु लगातार फंड मुहैया करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल बोर्ड, त्रिम्बक दत्त ऐरी प्रधान, सोम नाथ बांगड़ सीनियर वाइस प्रधान, अरविंद कुमार एसडीएम, दीपक कुमार पार्षद, सुमित सोनी, कृपाल सिंह, करनैल सिंह भी शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रॉकेट, ग्रेनेड और वायरलेस सेट… जंगल में छिपी थी आतंक की फैक्ट्री

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर को एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए पंजाब की पवित्र धरती पर कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

* जहानखेला में 2490 पुलिस कर्मचारियों की पासिंग आउट परेड के दौरान कार्यक्रम की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की अध्यक्षता जहानखेला (होशियारपुर), 2 मार्च :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में...
पंजाब

200 नशीली गोलियों सहित तीन युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान तीन युवकों दो सौ नशीली गोलीयों को स्मेत काबू किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी सामुंदड़ा का ओर गशत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
Translate »
error: Content is protected !!