सांसद तिवारी द्वारा हल्के के विकास के लिए ग्रांट देने का सिलसिला जारी कहा: मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना प्राथमिकता

by

नूरपुर बेदी, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट देने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने गांव लसाड़ी व मुकारी के विकास के लिए कुल 5 लाख रुपये की ग्रांट सौंपी। जबकि गांव सरथली व बैंस के विकास के लिए भी एमपी कोटे से ग्रांट देने का एलान किया।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि वह विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं और हल्के में मूलभूत सुविधाओं की कमियों को दूर करना ही मेरी प्राथमिकता है। इसलिए वह लगातार अपने संसदीय कोटे से गांवों के विकास हेतु ग्रांट जारी कर रहे हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, सरपंच सुरिंदर कौर, सरपंच शिंगारा सिंह ढिल्लों, सरपंच रणजीत सैनी, प्रताप सैनी, विजय कुमार, पूरन चंद, संत कुमार, वेद प्रकाश, गुरदीप सिंह, जगत पाल, प्रताप सैनी, चरण सिंह पंच, बलबीर सिंह, हेमराज शर्मा, राम किशन पंच, हजारा सिंह, तरलोक सिंह, बलबीर सैनी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने पौधारोपण करके मनाई अटल जयंती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया में भारत का लोहा मनायाः डा. घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने...
Translate »
error: Content is protected !!