सांसद तिवारी ने गांवों को सौंपी 30 लाख रुपये की ग्रांट : लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास प्राथमिकता

by

रोपड़, 26 नवंबर: लोकसभा हल्के के गांवों के विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए, श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा अलग-अलग गांवों को करीब 30 लाख रूपए की ग्रांट सौंपी गई। इस संबंध में एक कार्यक्रम रोपड़ में आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और गांवों की तरक्की के बगैर यह मुमकिन नहीं है। इसके तहत उनके द्वारा गांवों में शहरी स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु लगातार ग्रांट दी जा रही है। उन्होंने तहसील श्री आनंदपुर साहिब के गांवों आलोवाल, अवानकोट, आसपुर, माजरी गुज्जरां को करीब 17 लाख, रोपड़ के गांवों रैलों खुर्द, थली खुर्द, सरथली, फूल खुर्द और शामपुरा को करीब 10 लाख व श्री चमकौर साहिब के गांव ओइंद को 3 लाख रुपये की ग्रांट सौंपी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, थली खुर्द की सरपंच सुखविंदर कौर, गांव माजरी गुज्जरां के नंबरदार चौधरी राम कृष्ण, गांव आलोवाल के सरपंच रचन सिंह, गांव अवानकोट के सरपंच रणजीत सिंह, गांव फूल खुर्द के सरपंच धर्मपाल, रणवीर सिंह सरपंच आसपुर, अमरजीत भुल्लर शामपुरा, जसविंदर पाल सिंह, तजिंदर सिंह, जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह ओइंद भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Women’s Safety Top Priority

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : District Planning Committee Chairperson for Hoshiarpur, Karmjeet Kaur, stated that the Punjab government is fully committed to women’s safety, dignity, and empowerment. She noted that through One Stop Centres operating across...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैरोल पर आए जसवंत को गोलियों से भूना था – जसवंत गिल की रैकी करने वाला हरजीत सिंह उर्फ जीता गिरफ्तार

ग्वालियर। आतंकी अर्श डल्ला के इशारे पर डबरा में हुए जसवंत हत्याकांड में रैकी करने वाले दस हजार के इनामी हरजीत सिंह उर्फ जीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीता शिवपुरी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके : राजधानी में ही रहा केंद्र

एएम नाथ। दिल्ली : भूकंप से एक बार फिर धरती हिल गई है। सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी में ही था। भूकंप का असर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मृतक के घर जाने से प्रशासन ने हमें रोका, कल सभी जिलों में करेंगे धरना प्रदर्शन, हत्याकांड ने हमारी आत्मा को झकझोर कर रख दिया , : बिंदल

चंबा :हमने प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और तकरीबन 4 बार उनसे मिले, 1 घंटे इंतजार किया और श्री राम जय जय राम का पाठ भी किया पर हमें पीड़ित परिवार के पास जाने...
Translate »
error: Content is protected !!