सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा पत्र : नया गांव में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण का कार्य रोके जाने का उठाया मुद्दा

by

मोहाली, 21 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी नया गांव में बन रहे कम्युनिटी सेंटर के कार्य को रोके जाने के संदर्भ में ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक पत्र लिखा है और जनहित में इसे जल्द दोबारा शुरू किए जाने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने नया गांव से संबंधित अन्य समस्याओं को भी सीएम के समक्ष रखा है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने लिखा है कि 13 अक्टूबर, 2020 को उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग और यादविंदर कंग, जो अब आम आदमी पार्टी का हिस्सा हैं, के साथ मिलकर नया गांव में एक कम्युनिटी सेंटर के निर्माण हेतु ने नींव पत्थर रखा था। यह जगह मुख्यमंत्री के सेक्टर 2 चंडीगढ़ स्थित निवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि फंडों की कमी के चलते उक्त प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है।
सांसद तिवारी के मुताबिक नया गांव बहुत ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। वास्तव में वह आपको व्यक्तिगत तौर पर वहां जाने और हालातों को देखने की भी अपील करते हैं, जो कि आपके निवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।
वह पिछली सरकार में भी नया गांव में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवेज सिस्टम स्थापित किए जाने की अपील कर चुके हैं, जिस घनी आबादी वाले क्षेत्र में यह मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। वह आप से स्थानीय निकाय मंत्री को निर्देश देकर प्रोजेक्ट पर जल्द काम करवाए जाने की अपील करते हैं और यदि जरूरत पड़े, तो इस संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट में भी लाया जा सकता है और जरूरी फंड सैंक्शन व अलॉट किए जा सकते हैं।
पत्र के साथ उन्होंने मीडिया के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी सेंटर को लेकर छपी खबर के क्लिप और पंजाब सरकार के अधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट में रखे गए पक्ष के बाद अदालत के आदेशों की कॉपी भी साथ है।
सांसद तिवारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मामले में ध्यान देंगे और नया गांव में कम्यूनिटी सेंटर, एसटीपी व सीवेज सिस्टम का निर्माण जल्द से जल्द होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सही वास्तु नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह में नहीं फंसने देगा : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्तमान युग में बदलाव के परिपेक्ष में मानव मस्तिष्क में अति तीव्रता से अनेका अनेक विचार उत्पन्न हो रहे हैं । इन विचारों में भवन की वास्तु का वैज्ञानिक आधार होता...
article-image
पंजाब

Alumnus Principal B.L. Gohal

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : Retired Principal B.L. Gohal, who studied BSc Non-Medical at Sri Guru Gobind Singh Khalsa College Mahilpur from the 1969-1972 batch, visited the college today. He shared memories of his student...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में बीसीए चौथे समैसटर के नतीजे में नवदीप कौर व नेहा रही प्रथम

गढ़शंकर: पंजाब युनीवर्सिटी चंडीगढ़ दुारा घोषित बीसीए चौथे समैस्टर के नतीजों में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का नतीजा शानदार रहा। कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी...
Translate »
error: Content is protected !!