सांसद तिवारी ने मोहाली व चंडीगढ़ के लिए ओपन एयर जिम्नेजियम के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट दी

by

 चंडीगढ़ :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मोहाली व चंडीगढ़ ओपन एयर जिम्नेजियम के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट दी है।सेक्टर-74 मोहाली में ओपन एयर जिम्नेशियम की इस शानदार सुविधा की शुरूआत के अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि इन आधुनिक उपकरणों से लोगों, खासकर युवाओं को आसान व निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग मिल सकेगी। उन्होंने सोलर लाइटिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया।

चंडीगढ़ में ये ओपन एयर जिम्नेजियम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, सेक्टर 12, वार्ड नं 19 राम दरबार व धनास में स्थापित किए गए हैं।
इस दौरान सांसद तिवारी ने हर किसी के लिए सेहत और शारिरिक फिटनेस की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ युवाओं को फिट रहने की जरूरत है, बल्कि बड़ों व वृद्धों को भी अच्छी सेहत कायम रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आरामदायक जीवन शैली के चलते लोग कई बीमारियों का शिकार बन जाते हैं, जिनसे रेगुलर तौर पर एक्सरसाइज के जरिए आसानी से बचा जा सकता है।
युवाओं से बातचीत में तिवारी ने कहा कि वे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में जाएं, बेहतरीन कार्य करें और वह सब कुछ करें जो आप करना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहना जरूरी है। यहां तक की किसी नौकरी या सर्विस को ज्वाइन करने से पहले आपको मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट चाहिए होता है।
स्थानीय निवासियों द्वारा जिम्स के रूप में आधुनिक मशीनरी मुहैया करवाने के लिए सांसद तिवारी का धन्यवाद प्रकट किया गया।
इन अवसरों पर अन्य के अलावा, तजेंद्र पाल सिंह प्रधान, चंद्रमुखी शर्मा, अमन स्लेच, जसप्रीत सिंह गिल पार्षद, एडवोकेट मुकेश मेहरा, सुरेंद्र बेदी, प्रो अजय कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

एएम नाथ। मंडी, 29 जुलाई । मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा लड़का अब इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे : नाबालिग संग सहमति संबंध में रहते हुए सुरक्षा मांगना लड़के को पड़ गया भारी

चंडीगढ़ :   पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मानसा पुलिस को अगली सुनवाई पर प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लड़का अब इसके...
Translate »
error: Content is protected !!