सांसद तिवारी ने शहीद गज्जन सिंह के परिवार के साथ साझा किया दुख

by

नूरपुर बेदी, 15 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान गज्जन सिंह के पारिवारिक सदस्यों पर शोक व्यक्त किया।
सांसद तिवारी ने शहीद के पिता चरण सिंह और शहीद की पत्नी हरप्रीत कौर के साथ दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद गज्जन सिंह के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता और दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। हालांकि पंजाब सरकार ने शहीद के परिवार को आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है, लेकिन उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को यह दुःख सहने का बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
इस मौके पर उनके साथ पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों व देसराज सैनी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशा वर्कर बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं- डॉ. सीमा -आशा वर्कर्स को रूटीन टीकाकरण तथा हैड काउंट सर्वे की ट्रेनिंग दी-

गढ़शंकर, 18 फरवरी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी की समूह आशा वर्कर्स रूटीन टीकाकरण तथा हैड काउंट सर्वे की ट्रेनिंग देने हेतु सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कैंप...
article-image
पंजाब

जाखड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल धन की जांच करने को कहा

चंडीगढ़, 16 जून :   पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में धन...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा जी दो गुत्ता वालों के मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद का निधन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बाबा दो गुत्ता वालों के मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद जी, जिन्होंने अपने जीवन का एक लंबा समय बाबा दो गुत्ता वालो के साथ बिताया और उनके आशीर्वाद से...
Translate »
error: Content is protected !!