सांसद प्रतिभा सिंह ने आज द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का किया दौरा : केंद्र सरकार से हर वर्ग तंग: प्रतिभा सिंह

by

मंडी 6 दिसंबर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने आज द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने लोगों से वायदा किया था की सत्ता में आने पर 15 लाख रुपए देंगे, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, महंगाई कम करेंगे, परन्तु सत्ता में रहते हुए कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। आज उनकी नीतियों से समाज का हर वर्ग तंग है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने केवल चुनिंदा उद्योगपतियों का ऋण माफ किया जबकि किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार काम करने के बजाय ढिंढोरा ज्यादा पीटती है। देश का विकास कांग्रेस पार्टी ने किया है।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में आई भीषण त्रासदी में केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा की सीमित संसाधनों के बावजूद 4500 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ही विकास का दूसरा नाम है। आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है वो सब कांग्रेस पार्टी की देन रही है। आई आई टी मंडी इसका उदाहरण रहा है। इसके खुलने से हजारों लोगों को रोजगार मिला है।
दौरे के दौरान उन्होंने पंचायतों के आग्रह पर सांसद निधि से धनराशि भी स्वीकृत की। उन्होंने 12 लाख रुपये की लागत से पटवार घर नवलाय का भी उद्घाटन किया।
सांसद प्रतिभा सिंह का दौरे के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वायदों को पूरा करेगी। यहां से पार्टी का विधायक न होने पर भी विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा।
सांसद प्रतिभा सिंह के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वामन देव ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत और अन्य विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां ज्वाला के चरणों में पंजाब के श्रद्धालु ने 53 ग्राम सोने का छत्र किया अर्पित

जवालामुखी : शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान पंजाब के बठिंडा निवासी श्रद्धालु ने बरसों पुरानी मनोकामना पूरी होने पर माता ज्वाला के चरणों में 53 ग्राम सोने का भव्य छत्र अर्पित किया।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तृतीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 76 के लिए मतदान होगा : उपायुक्त के.सी. चमन

सोलन :  पंचायती राज संस्थाओं के लिए तृतीय चरण में 21 जनवरी को सोलन जिला की 76 ग्राम पंचायतों में मतदान पंचायती राज संस्थाओं के लिए 21 जनवरी, 2021 को तृतीय चरण में सोलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें… भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई : जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

‘…ये जवाब नहीं है, उन्होंने आपके मैनलेंड के चार शहरों में टारगेट को हिट किया है, दर्जनों बंदों को मार दिया है यार, आप क्या बात कर रहे हैं कि उनका तैयारा हमने गिरा...
Translate »
error: Content is protected !!