सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की 12.75 लाख रुपये की धनराशि

by
एएम नाथ :  मंडी, 28 जनवरी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र की करसोग, कुल्लू, मनाली, आनी, रामपुर, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 77.25 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि में से 12.75 लाख की धनराशि उन्होंने करसोग, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं के लिए जारी किए हैं। सांसद ने मंडी संसदीय क्षेत्र के अपने प्रवास के दौरान सांसद निधि से धनराशि देने की घोषणा की थी। सांसद ने करसोग विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शाहोट में अरकीनाली से काउ सड़क के लिए 2.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत केलोधार मेे केलोधार से धराहल सड़क और शील से नेहरा सड़क के लिए 1.50-1.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत डिडवीधार से रोपा, मकरेरी से डोमेहर और बमशीरा नाला से माताल सड़क निर्माण के लिए टोकन मनी के तौर पर 50,000-50,000 रुपये की राशि जारी की है। विकास खण्ड बाली चौकी की ग्राम पंचायत कून में करानकाई नाला पर सुरक्षा दिवार के लिए 2.50 लाख रुपये और ग्राम पंचायत थट्टा के गांव वेखली में 5 सोलर लाइटों के लिए 75,000 रुपये की राशि जारी की। मंडी सदर विकास विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांडल में लोअर बगलु से चोलाहार सड़क के लिए सांसद ने 2.50 लाख रुपये की राशि जारी की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया : कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आग्रह किया धर्मशाला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 : विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल।राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता के साथ व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए, दिनभर स्वास्थ्य, महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने सुनाई : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के तहत

मंडी : नाबालिग के खिलाफ साजिश रचने, शादी की नीयत से अपहरण व गंभीर यौन उत्पीड़न करने के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मंडी के न्यायालय ने 20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Chandigarh municipal corporation : मेयर सौरव जोशी ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं : शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 25 मई : नगर निगम कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शहर के मेयर सौरव जोशी ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!