सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

by
भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना
एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट का है। जहां पर तैनात CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने वाली महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।
कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी महिला जवान से कहासुनी हो गई। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना रनोट रनौत एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, तभी महिला जवान के साथ उनकी बहस हो गई। कंगना रनौत ने इस मामले शिकायत भी दर्ज कराई है।
                                       कुलविंदर कौर
कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। फिलहाल कंगना दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
इस मामले में DSP एयरपोर्ट कुलजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास अभी थप्पड़ मारने की शिकायत नहीं आई है। मगर, CISF की एक महिला जवान ने कंगना रनौत के साथ गलत व्यवहार किया है, इसकी सूचना मिली है।
इस मामले में अभी CISF जांच कर रही है। जो महिला कर्मचारी है, उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जब इस मामले में कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
कंगना रनोट इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Government Fully Committed to

Defence Services Welfare Minister inaugurates renovation of Sainik Rest House – Pays tribute to martyrs during visit to District Defence Services Office Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 7 :Punjab’s Minister for Defence Services Welfare, Freedom...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर लोगों के विरुद्ध भदी भाषा का प्रयोग कर पोस्ट डाल रहे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने के कारण थाने के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज़ । गढ़शंकर  : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव गड़ी मनसोवाल निवासियों ने बिल्ला देओवाल की अगुवाई में गढ़शंकर थाने के सामने दो घंटे धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पत्रकारों...
पंजाब

जेल सुपरिडैंट को जेल में पीने वाली पानी व कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करने व समय-समय पर जेल की जांच करने के दिए निर्देश

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी केंद्रीय जेल का दौरा कर सुनी कैदियों व हवालातियों की समस्याएं होशियारपुर, 02 फरवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन-जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी गाड़ी; 4 की मौत

एएम नाथ । किन्नौर :  नाल्टी रोड के पास आज एक वाहन के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह...
Translate »
error: Content is protected !!