सांसद मनीष तिवारी ने गांवों मियानी व दसगराईं में दिए ग्रांट के चेक

by

रोपड़, 6 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा हल्के के विकास को गति देते हुए अलग-अलग गांवों में ग्रांट दिए जाने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने गांव मियानी को 2 लाख रुपये ओपन जिम व दसगराईं को 5 लाख रुपये सरकारी हाई स्कूल के विकास हेतु कुल 7 लाख रुपये की ग्रांट के चेक गांव निवासियों को सौंपे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है, जिसमें फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इनमें से गांव मियानी, रोपड़ व दसगराईं, श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्रों में पड़ते हैं। सांसद तिवारी ने गांव निवासियों से अपनी देखरेख में विकास कार्य करवाने और जल्द से जल्द काम पूरा करने की अपील की, ताकि गांवों के विकास के लिए और ग्रांट दी जा सके। इस तरह स्कूलों के विकास हेतु दी जा रही ग्रांट को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छे चरित्र का निर्माण करती है और अच्छे चरित्र वाला नागरिक देश का निर्माण करता है।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, रमेश चन्द्र दसगराईं पूर्व चेयरमैन जिला प्लानिंग बोर्ड रोपड़, सरपंच चरणजीत सिंह, पंच जगजीत सिंह, पंच कुलवंत सिंह, पंच निर्मल सिंह, पंच गुरप्रीत कौर, पूर्व बीडीओ उधम सिंह, सुरेंद्र सिंह पंच, गुरजिंदर सिंह सरपंच, चरण सिंह पंच, कश्मीरी लाल पंच, गुरबख्श सिंह पंच, महेश चंद्र प्रिंसिपल, बलविंदर सिंह पूर्व हेड मास्टर, फॉरेन चंद, अजमेर सिंह सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान का पंजाब विधान सभा में चर्चित अंदाज़ मुख्यमंत्री पद की गरिमा का अपमान : खन्ना

नशे में मुख्यमंत्री?, युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम हुई अर्थहीन : खन्ना : होशियारपुर 2 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोशल मीडिया पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर बाईपास निर्माण हेतु खन्ना मिले नितिन गडकरी से : गढ़शंकर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार लगने वाले जाम से उन्हें अवगत कराया

होशियारपुर 21 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर गढ़शंकर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन भाजपा सदस्यता अभियान सम्बन्धी प्रदेश प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा : खन्ना होशियारपुर, 11 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा के बगावती तेवर पर भगवंत मान का बड़ा खुलासा….खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के भीतर जारी घमासान अब एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने...
Translate »
error: Content is protected !!