सांसद मनीष तिवारी ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर 49 डी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

by

संसदीय कोटे से दी थी 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 6 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से सेक्टर-49डी स्थित ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की भी मौजूद थे।

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा की दृष्टि से ये सीसीटीवी कैमरे बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से 5 लाख रुपए की ग्रांट जारी की थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। तिवारी ने लोगों की समस्याओं को भी जाना और जल्द ही उनका समाधान निकालने का आश्वासन दिया।


इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने सांसद तिवारी द्वारा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए सही सोच की जरूरत होती है, जो सांसद तिवारी के पास है।
जहां अन्य लोगों के अलावा जे.जे सिंह, सुदर्शन सिंह बब्बल, परमजीत सिंह बेनीपाल सहित ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध ना होने के कारण कैंटर दुर्घटनास्थल तक पुहंचा अन्यथा पीछे रोका जा सकता था :

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अगर धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ बैठक कर पं्रबंध करने की रणनीती पहले बनाई होती तो शायद दुर्घटनाए से बचा जा सकता गढ़शंकर। श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल...
article-image
पंजाब

मजीठिया के दफ्तर पहुंची मोहाली विजिलेंस : आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है जांच

अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची...
article-image
पंजाब

14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से 14 लोगों की मौत विपक्ष ने सरकार पर बोला जोरदार हमला : आम आदमी पार्टी सभी आरोपों का खंडन , कहा राज्य ने ड्रग माफिया की तोड़ दी है रीढ़

पंजाब में ड्रग्स से बड़ी संख्या में युवाओं की मौत भी हो रही है। पिछले 14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से करीब 14 लोगों की मौत के होने की...
article-image
पंजाब

पससफ ब्लॉक गढ़शंकर के शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुना गए

गढ़शंकर : पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट ब्लॉक गढ़शंकर का चुनाव जिलाध्यक्ष कॉमरेड रामजी दास चौहान और प्रदेश नेता कॉमरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी की देखरेख में खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में हुआ। पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज...
Translate »
error: Content is protected !!