सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाया चंडीगढ़ के लिए मेट्रो का मुद्दा

by

अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक एमआरटीएस स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 25,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग

चंडीगढ़, 11 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ को मेट्रो से जोड़ने की मांग उठाई। उन्होंने इस परियोजना को अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस) के तहत स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 25,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की, ताकि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को और मजबूती दी जा सके।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि इन चारों शहरों को आपस में जोड़ने के लिए एमआरटीएस अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस संबंध में वर्ष 2019 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री को पत्र लिखकर इस मांग को मजबूत तरीके से उठाया था। इसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को सुदृढ़ करना था। इसके लिए उन्होंने अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक एमआरटीएस की स्थापना का आग्रह किया था।

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस पहल के तहत एक एकीकृत मेट्रो ट्रांसपॉलिटन प्राधिकरण का गठन किया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि गठन के बाद से इस प्राधिकरण की बैठकें केवल तीन बार ही हुई हैं। इस प्राधिकरण ने एमआरटीएस परियोजना के लिए फिज़िबिलिटी जांच करने का जिम्मा रेल तकनीकी आर्थिक प्राधिकरण को दिया था। लेकिन राइट्स द्वारा दो बार रिपोर्ट भेजे जाने के बावजूद भी इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं बढ़ी। परिणामस्वरूप, पिछले तीन-चार सालों में परियोजना की लागत 16,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है।

तिवारी ने कहा कि इन वर्षों में बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई जैसे शहरों में मेट्रो स्थापित हो चुकी है, लेकिन चंडीगढ़ अब भी पीछे है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस परियोजना को एक रणनीतिक कनेक्टिविटी परियोजना के तौर पर अपनाते हुए अपने स्तर पर 25,000 करोड़ रुपये जारी करने चाहिए, ताकि इस क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को आगे बढ़ाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 11 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने किया चाय-नाश्ते का प्रबंध

अबोहर I  अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। आज सफाई अभियान के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने...
article-image
पंजाब

नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाकर गांव गढ़ी मट्टों में किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सीपीआई (एम) के आह्वान पर बीबी सुभाष के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ गांव गढ़ी मट्टों दरवाजे के सामने उसकी प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। एक...
article-image
पंजाब

Trees are a unique adornment

Plant trees for Vastu Dosh Nivaran and prosperity /Dr. Bhupinder Vastushastri Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 2 Trees are a unique adornment and gift of nature Apart from producing oxygen, our life-giving air, trees provide positive energy...
Translate »
error: Content is protected !!