सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 38सी में जनसभा को संबोधित किया; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

by

चंडीगढ़, 12 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड संख्या 25, सेक्टर 38सी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सभा का आयोजन चंडीगढ़ कांग्रेस के संयुक्त सचिव मनीष लांबा ने किया था और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए, मनीष तिवारी ने कहा कि केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो देश की एकता और आपसी भाईचारे के लिए काम करती है। जिसके लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर अनेक बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान हुआ है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर के विकास से जुड़े सभी मुद्दों और यहाँ के लोगों की समस्याओं का समय-समय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें करके समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा, बतौर सांसद, वह शहर के लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपने संसदीय कोटे से ग्रांट भी जारी कर रहे हैं। इसके तहत कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। इसी तरह, लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से ओपन एयर जिम लगाने समेत कई अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे हैं।

वहीं पर, एच.एस लक्की ने कहा कि तिवारी चंडीगढ़ के लोगों की भलाई के लिए अपने अनुभव का जनहित में बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य लोगों का सर्वांगीण विकास है।

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के संयुक्त सचिव मनीष लांबा, जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर, सचिन गालव एमसी, एडवोकेट पवन शर्मा, रमेश ओझा, देव राज, रजनी तलवार, विक्टर सिद्धू, बी.एम. खन्ना, राजिंदर बजाज, मधु गुप्ता, विपन गाबा, किशोर, केवल, ममता डोगरा, एन. कुमार रानी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नगर कौंसिल शाम चौरासी में सब से अधिक 80.69 प्रतिशत वोटिंग, नगर निगम होशियारपुर में 63.09 प्रतिशत मतदान हुआ

म्यूनिसिपल चुनाव: जिले के 142 वार्डों में अमन-शांति से हुआ मतदान: अपनीत रियात कुल 223 बूथों पर दर्ज की गई 66.68 प्रतिशत वोटिंग                       ...
article-image
पंजाब

ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
Translate »
error: Content is protected !!