सांसदों का रिपोर्ट कार्ड : सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का 123 फ़ीसदी, अनुराग ठाकुर ने 109 फीसदी किया यूटिलाइजेशन

by

  हिमाचल प्रदेश में अभी चुनाव के लिए करीब दो महीने का वक्त बचा है। देश में 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड देखना बेहद रोचक रहने वाला है।  देश में सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए हर साल पांच करोड़ रुपए की धनराशि मिलती है।  इसे सांसद निधि कहा जाता है।  इसे MP-LADS यानी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम के नाम से भी जाना जाता है।

शिमला के सांसद का काम सबसे प्रभावशाली
अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सांसदों को मिलने वाली निधि खर्च करने के मामले में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप का काम सबसे प्रभावशाली रहा है।  शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का 123 फ़ीसदी यूटिलाइजेशन किया है। इसी तरह अनुराग ठाकुर का यूटिलाइजेशन 109 फीसदी रहा है। शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने 12.80 करोड़ रुपए विभिन्न सांसद निधि विकास कार्यों के लिए रिकमेंड किए। सुरेश कश्यप की तरफ से जारी रकम में से 11.88 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। कश्यप के हिस्से 1.11 करोड़ रुपए की खर्च न की गई राशि भी है, जो सबसे कम है।

साल 2021 में सांसद बनीं प्रतिभा सिंह :   प्रतिभा सिंह साल 2021 में चुनाव जीत कर आई और उनकी यूटिलाइजेशन की प्रतिशतता 68 फीसदी है। प्रतिभा सिंह का रिकार्ड देखा जाए, तो उनकी पात्रता 12 करोड़ रुपए की फंड की है। इसमें केंद्र सरकार ने 4.5 करोड़ रुपए का फंड अब तक जारी किया है। ब्याज के साथ रकम देखी जाए, तो प्रतिभा सिंह के पास 5.60 करोड़ रुपए का फंड है।  इसमें उन्होंने 5.20 करोड़ रुपए की निधि विकास कार्यों के लिए रिकमेंड की है. इसमें 5.7 करोड़ रुपए रुपए जारी भी हो चुके हैं।  प्रतिभा सिंह की तरफ से जारी रकम 3.15 करोड़ रुपए खर्च हो चुकी है और 2.44 करोड़ रुपए की रकम खर्च नहीं हुई है।

अनुराग की सांसद निधि की यूटिलाइजेशन 109 फ़ीसदी :   हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर के पास सांसद निधि के तौर पर 17 करोड़ रुपए की राशि की पात्रता है।  इन 17 करोड़ रुपए की पात्रता में से अनुराग ठाकुर को 7 करोड़ रुपए मिले हैं। अनुराग ठाकुर ने MP-LADS के कार्यों के लिए 9.87 करोड़ रुपए रिकमेंड किए. इस रकम में से 7.76 करोड़ रुपए खर्च हुए. इस तरह 2.32 करोड़ रुपए से अधिक निधि खर्च नहीं हुई है। अनुराग ठाकुर को रिलीज किए गए सांसद निधि की यूटिलाइजेशन 109 फ़ीसदी से अधिक है।

किशन कपूर नहीं खर्च सके 2.74 करोड़ रुपए :   कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने कुल 17 करोड़ रुपए में से 7 करोड़ रुपए की रकम जारी की।  इस रकम में ब्याज की राशि जोड़ी जाए, तो यह 9.62 करोड़ रुपए बनती है। इसमें किशन कपूर ने 8.64 करोड़ रुपए के कार्यों की अनुशंसा की. इसमें 6.88 करोड़ रुपए खर्च हुए। सांसद किशन कपूर 2.74 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिगड़ेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम : 24 घंटे में होगी बर्फबारी, चार जगह माइनस में तापमान

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुल गया लेकिन शीतलहर का असर अब भी जारी है। शिमला और मनाली सहित कई इलाकों में धूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने आज थुनाग का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

थुनाग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज थुनाग का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो क्षति हुई है वह हृदय विदारक है लेकिन हम प्रभावितों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 गारंटियों से हर घर तक पहुंचेगा लाभ : बिना सरकार 5 साल काम किया : रायजादा

ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बसदेहड़ा, मजारा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्हीनों ने कहा कि भाजपा के नेता आजकल हिसाब-किताब मांगते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!