साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्रदेशवासी टॉल-फ्री नम्बर-1930 पर करवा सकते दर्ज – साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन पूरे सप्ताह चौबिस घंटे करेगा कार्य : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर विंग के ‘सी.वाई-स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र पूरे सप्ताह चौबिस घंटे कार्य करेगा और यह साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में प्रभावी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों को टॉल-फ्री नम्बर-1930 पर दर्ज करवा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सी.वाई-स्टेशन’ लोग रियल टाइम में शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं खास तौर पर आर्थिक अपराध से जुड़ी शिकायतें। उन्होंने कहा कि सिटिजन फाइनैन्शिल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एण्ड मेनेजमेंट सिस्टम के द्वारा यह आर्थिक धोखाधड़ी के ब्लॉकिंग या लीन मार्किंग (ग्रहणाधिकार अंकन) को सुगम बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह डाटा सेंटर राज्य के नोडल हब के रूप में स्थापित होकर राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जिला पोर्टल की कार्य प्रणाली पर निगरानी रखेगा। यह भविष्य की योजनाओं के लिए मुख्य निर्णायक केंद्र के रूप में कार्य करते हुए शिकायतों और उन पर की गई कार्यवाही के संबंध में डाटाबेस भी बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.वाई-स्टेशन नवीन प्रौद्योगिकी से लैस होगा और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। इस स्टेशन में प्रशिक्षित ऑप्रेटर तैनात किए गए हैं और इसमें कॉल रिकॉर्डिंग और प्रभावी फोलो-अप आदि सुविधाओं के लिए स्वचालित सॉफ्टवेयर की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की नेटवर्क अवसंरचना हिमाचल प्रदेश साइबर ढांचे और केंद्रीकृत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के मध्य महत्त्वपूर्ण सामरिक संबंध स्थापित करेगा। यदि किसी बैंक या आर्थिक संस्थान को कोई शिकायत सुधार के लिए भेजी जाती है तो यह डाटा सेंटर शिकायतकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए विशेष प्रयास करते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि यह विभाग नवीन प्रौद्योगिकी का अपनी कार्य प्रणाली ज्यादा से ज्यादा समावेश करे। आधुनिकीकरण के ये प्रयास पुलिस विभाग में पारदर्शिता, प्रतिक्रिया और क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं जिससे अन्ततः लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। आधुनिक प्रणाली को अपनाने से राज्य पुलिस नई चुनौतियों को प्रभावी तरीके से समाधान कर सकेगी। इससे सशक्त समाज सामाजिक संबंध स्थापित होंगे जो हिमाचल को और अधिक सुरक्षित बनाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा, डीजी (सीआईडी) एसआर ओझा, आईजी सन्तोष पटियाल, डीआईजी (अपराध) डीके चौधरी, डीआईजी (साइबर अपराध) मोहित चावला सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य के कालेजों में वर्ष में दो बार आयोजित होंगे रोजगार मेले: आरएस बाली

बडोह कालेज की वेबसाइट का किया शुभारंभ, स्मार्ट रूम बनाने को दी स्वीकृति : खेल मैदान के लिए 15 लाख तथा स्पोट्र्स किट्स देने की घोषणा की नगरोटा बगवां, 18 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनीमिया की रोकथाम के लिए करें हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन : वीना देवी

तीसा में जागरूकता शिविर के साथ हुआ पोषण माह का समापन जागरूकता शिविर में किया गया स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन एएम नाथ। चम्बा (तीसा) : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा...
article-image
पंजाब

बाबा साहेब अम्बेडकर का अपमान करोड़ों आदिवासियों का अपमान है – संत सरवन दास, संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत सरवन दास सलेमटावरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि धर्म साधु समाज, संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.), भारत ने कहा कि विदेश में बैठकर भारत देश की...
article-image
पंजाब

128 नशे की गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को तो 30 ग्राम नशीले पदार्थ सहित माहिलपुर पुलिस ने महिला को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर/ माहिलपुर  27 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 128 नशे की गोलियां सहित गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे अनुसार ए एस आई कौशल...
Translate »
error: Content is protected !!