साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व सांसद खन्ना

by
जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु गढ़शंकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। खन्ना ने इस मौके कहा की साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग है। खन्ना ने कहा कि आज इंटरनेट का ज़माना है और इंटरनेट के बिना रोजमर्रा के जरूरी काम करना मुश्किल है। तकनीक में प्रगति तो इंसान ने कर ली है परन्तु साईबर अपराधियों की नज़र हर समय इंटरनेट के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में लगी रहती है। यह अपराधी आपको लालच देकर या आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी धोखे से लेकर आपको आर्थिक नुक्सान पहुँचाने की फिराक में लगे रहते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी अनावश्यक फ़ोन कॉल या स्पैम कॉल न उठाएं और किसी को भी सोशल मीडिया या फ़ोन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपना नाम, आधार नंबर, बैंक खता नंबर, अपना पता या कोई अन्य जानकारी न दें। खन्ना ने कहा कि अगर कोई फ़ोन पर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगता है या बैंक कर्मचारी बनकर आपको अपने मोबाइल में कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने या किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए कहता है तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसा करने की बजाये आप सम्बंधित दफ्तर में जाकर बात करें।
कार्यकर्ताओं ने खन्ना को बताया कि उन्हें कई बार अनजान नंबरों से फ़ोन आये हैं जिन्होंने उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है या पैसों का लालच देकर कोई एप फ़ोन में डाउनलोड करने को कहा है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संचार विभाग को भी अनाउंसमेंट के जरिये लोगों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने के निर्देश दिए हुए हैं जीके चलते हमें कोई भी कॉल करने से पहले जागरूकता घोषणा सुनने को मिल रही है। खन्ना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्वयं भी जनता में जाकर उन्हें साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करें ताकि लोग सुरक्षित ढंग से आधुनिकता, तकनीक और प्रगति का लाभ ले सकें। इस मौके प्रदीप रंगीला, बिल्ला कम्बाला, अलोक राणा, सतपाल धीमान, भजन सिंह, धर्मपाल भारद्वाज, गुरुदत्त भारद्वाज, नरेश राणा आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 25 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे...
article-image
पंजाब

भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? ….. रेस में सबसे आगे ये नाम, कब होगा आधिकारिक ऐलान जानें ?

नई दिल्ली: साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर बीजेपी एनडीए के सहयोग से सरकार बनाने में सफल रही। हालांकि, कैबिनेट गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय...
पंजाब

वेतन न मिलने पर सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने रखा कामकाज बंद, आश्वासन के बाद किया शुरू

नवांशहर : वेतन न मिलने के रोष स्वरूप सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को कामकाज बंद रखा गया। जिसे कार्यकारी एसएमओ के आश्वासन के बाद शुरू किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

‘माई आधार वैबसाइट’, सेवा केंद्र, बैंक, डाकखाने पर आनलाइन किया जा सकता है आधार अपडेशन : डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों को अपना आधार अपडेट करने की अपील की

होशियारपुर, 25 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के आधार कार्ड धारकों को पहचान के सबूत व नवीनतम पते के सबूतों के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करवा कर अपने आधार कार्ड दोबारा से...
Translate »
error: Content is protected !!