साक्षात्कार 10 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में : कोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्रा.लि. बाथू में भरे जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना – मैसर्ज़ ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में ईलैक्ट्रिशियन का एक पद, आॅप्रेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) का एक पद, अकुशल कामगार के चार पद, सिविल इंजीनियर का एक पद, सिक्योरिटी गार्ड का एक पद व फोरक लिफ्ट ड्राइवर का एक पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 10 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि ईलैक्ट्रिशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई पास, आॅप्रेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) के लिए मकैनिकल/ईलैक्ट्रिकल में डिप्लोमा और समकक्ष उद्योग में अनुभव, अकुशल कामगार हेतू 8वीं व 10वीं पास, सिविल इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सिक्योरिटी गार्ड के लिए पूर्व सैनिक (मैट्रिक पास) व फोरक लिफ्ट ड्राइवर पद के लिए 12वीं पास के साथ-साथ एलएमवी लाइसैंस और एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98152-01985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

ऊना: जिला दंडाधिकारी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नटराज नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप...
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दो और हरोली में तीन क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

ऊना व हरोली में चार क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर ऊना, 16 फरवरी : एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर – रजेहड़ -सारसावा वाया कपेण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख : आशीष बुटेल*

*पढियारखर में 50 लाख के विकास कार्य लोगों को समर्पित* एएम नाथ।  पालमपुर, 27 जनवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार...
Translate »
error: Content is protected !!