साफ दिल से घर वापसी करने…लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान

by
लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार (26 अप्रैल) को कहा कि पार्टी ने हाल के दिनों में साथ छोड़कर गए बागियों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।
अगर वे ‘साफ दिल’ से घर वापसी करना चाहते आते हैं और शिअद को मजबूत करने के लिए काम करने के लिए इच्छुक हैं तो उनका पार्टी में स्वागत है.
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने इस बात का जिक्र लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के सिलसिले में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए की थी. बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं.
बागी करें पार्टी के सिद्धांतों का पालन- सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘साफ दिल से घर से वापसी करने वाले बागी अकालियों के लिए शिअद के दरवाजे खुले हैं, बशर्ते वे साफ दिल से वापस आएं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें. पार्टी के सिद्धांतों और दर्शन का पालन करें।
लुधियाना पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी. चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की है, लेकिन सियासी दलों के नेता उपचुनाव की तैयारियों में अभी से जुटे हैं।
अकाली दल प्रमुख बादल ने इससे पहले लुधियाना पश्चिम के मतदाताओं से ‘गैंगस्टर संस्कृति और मादक पदार्थों के खतरे को समाप्त करने’ के लिए अकाली दल का समर्थन करने की अपील की।
अकाली दल प्रत्याशी परुपकार सिंह घुम्मन के निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘राज्य की जनता कांग्रेस और आप दोनों को आजमा चुकी है. पंजाब में सभी मानकों पर भारी गिरावट आई है. अब स्थिति यह हो गई है कि आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है.’
लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मार्च महीने का वेतन न मिलने पर जलस्रोत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर – जलस्रोत विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा मार्च महीने का वेतन जारी नहीं करने के कारण जलसप्लाई कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कर्मचारी...
article-image
पंजाब

डीएसपी कार्यालय गढ़शंकर का घेराव कल 30 दिसंबर को : पुलिस के बढ़ते राजनीतिकरण, चोरी, लूटपाट, हत्या, अवैध खनन, यातायात नियमों का उल्लंघन, टिपरों से होने वाली दुर्घटनाओं, झूठे मामलों को लेकर

गढ़शंकर, 29 दिसंबर: वामपंथी दलों और जन संगठनों द्वारा 30 दिसंबर को डीएसपी कार्यालय गढ़शंकर का घेराव किया जा रहा है। उन्होंने दोष लगाया कि पुलिस का राजनीतिकरण बढ़ता जा रहा है, चोरी, लूटपाट,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन निर्मित PL -15 मिसाइल के कुछ हिस्से बरामद : देखें PL-15 का भारतीय एयर डिफेंस ने किया ये हाल

होशियारपुर :  पाकिस्तान के साथ चल रहे सैन्य तनाव के बीच, भारतीय अधिकारियों ने पंजाब के होशियारपुर में एक चौंकाने वाली खोज की है. यहां चीन द्वारा निर्मित अत्याधुनिक PL -15 हवा से हवा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!