साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

by
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश
चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने को लेकर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं ।
उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन लगातार बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा करने के साथ विभिन्न हॉटस्पॉट स्थानों का निरीक्षण भी कर रहा है ।
उपायुक्त ने कूड़े-कचरे के उचित निस्तारण से संबंधित विभिन्न कार्यों में कोताही करने वाले नगर परिषद के ठेकेदार के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया है ।
उन्होंने बताया कि गत माह के दौरान भी कूड़ा-कचरे की प्रोसेसिंग साईट में अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
माह जून के दौरान नगर परिषद चंबा को माननीय उच्च न्यायालय तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनुपालना नहीं करने को लेकर भी 13 लाख रुपए की राशि का जुर्माना किया गया था।
इसके साथ नगर परिषद के नियुक्त ठेकेदार को भी नियमों की अनदेखी को लेकर पचीस हजार का जुर्माना किया गया था ।
उपायुक्त ने नगर परिषद चंबा को सभी निर्धारित नियमों के अनुरूप उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी जारी किए हैं ।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी शहर वासियों से भी आग्रह किया है कि वे डोर टू डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था में अपना विशेष सहयोग दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा

अंतिम दिन भागवत कथा में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर ऊना, 12 फरवरी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में माथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खामेनेई की इजरायल को कौन दे रहा था जानकारी ? लोकेशन कैसे हुई ट्रेस, हमला कब करना है; पूरी प्लानिंग की डिटेल्स सामने आईं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का राज क्या था? कौन दे रहा था उनकी एक-एक सांस की जानकारी? कैसे पता चली लोकेशन? और हमला कब करना है ये भी पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जून तक हिमाचल प्रदेश में 1 करोड़ 87 हजार सैलानी आए : प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन उद्योग के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के साथ कई कदम उठाए – सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सत्ता में आने के बाद से हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। राज्य में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

3800 आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए 31 करोड़ रुपये : प्रदेश इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा, कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी तबाही आएगी- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की प्रथम किश्त जारी 16 हजार आपदा प्रभावितों का पुनर्वास करेगी राज्य सरकार मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘पुनर्वास’ योजना के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!