सायरीघाट को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित- डॉ. शांडिल

by
ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए संभावनाएं तलाशने के अधिकारियों को दिए निर्देश
एएम नाथ।  कण्डाघाट  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सायरीघाट को पर्यटन विशेष रूप से पारिस्थितिकीय पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। डॉ. शांडिल गत सांय ज़िला सोलन के कण्डाघाट उपमण्डल के सायरीघाट में पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने वाले चिन्हित निर्धारित स्थल का निरीक्षण कर रहे थे।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि सायरीघाट में उपलब्ध 209 बीघा भूमि को ईको पर्यटन, धार्मिक पर्यटन तथा ग्रामीण पर्यटन की दृष्टि से उभारा जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए रेखाचित्र बनाने तथा सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से उभारने का उदे्श्य युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना भी है।
May be an image of 10 people and people smiling
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को विकसित करना प्रदेश सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि पर्यटक प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रु-ब-रु हो सकें।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुन्दर सिंह जसवाल, कांग्रेस पार्टी के रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत सायरी के पूर्व प्रधान गोविंद भारद्वाज, बी.डी.सी. सदस्य हेमा तन्वर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिðार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी सहित विभिन्न अधिकारी एवं ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में जानिए

रोहित जसवाल। ऊना  । हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रिवालसर में : रिवालसर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने के प्रयास: डॉ.अत्री

मंडी, 02 फरवरी। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रिवालसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वेटलैंड प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पलटी पिकअप, बड़ा हादसा टला

जोहड़जी साहिब, 6 अप्रैल (तारा) : जोहड़ जी साहिब मेले से लौटते समय पंजाब से आए श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी अन्यंत्रित होकर जोहड़ जी पट्टा मेहलोग सड़क में कैंची मोड़ के पास पलट...
Translate »
error: Content is protected !!