सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर रोक

by
एएम नाथ। शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला शहर के छोटा शिमला से रिज व कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर दूरी तक, स्कैंडल पॉइंट से काली बाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड छोटा शिमला कसुम्पटी रोड, छोटा शिमला चौक से राजभवन से ओक ओवर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से सट्टी सीढ़ियाँ और पैदल रास्ता जो कसुम्पटी सड़क की ओर, कार्ट रोड से मजीठा हाउस लिंक रोड तक, ए.जी. कार्यालय से कार्ट रोड, सी.पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय से चौड़ा मैदान, उपायुक्त कार्यालय के ऊपर पुलिस गुमटी से लोअर बाजार की ओर 50 मीटर की दूरी तक सभी स्थलों पर सार्वजनिक बैठक आयोजित करने, जुलूस व रैलियां निकालने, प्रदर्शन करने, नारे लगाने, बैंड बजाने और अपराध की मंशा से हथियार के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है।
यह आदेश अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पुलिस, अर्धसैनिक व सैन्य कर्मियों पर लागू नहीं होगा।
सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की तात्कालिकता और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से पारित किया गया है जो आगामी दो महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।
आदेशानुसार उपरोक्त सभी प्रतिबंधित स्थलों पर कार्यक्रमों की अनुमति सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त करनी होगी। आदेशों का उल्लंघन नियमानुसार दंडनीय होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में जा गिरी बाेलेरो कैंपर : 2 की मौत व तीसरे की हालत गंभीर

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रोहडू उपमंडल की खाबल सड़क पर गत रात्रि करीब पौने 11 बजे एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन : 60 लाख से नवनिर्मित कुड़ी- खडियाणा- हलाई सड़क का किया लोकार्पण

शिमला, 30 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वही बनेगा – जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को शिमला में जारी किया जाएगा। प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

11 लाख मरीजों के इलाज में कमी नहीं पाए तो हिम केयर को बदनाम कर रहे मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!