साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

by

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक सीरियल किलर हुए हैं। इनमें पुरुष ही नहीं कई खतरनाक महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। ऐसी ही एक महिला पंजाब में भी थी, जिसने 6 साल में 17 शादियां की और सभी 17 पतियों को मौत के घाट उतार दिया। इस महिला का नाम लाला वन था। पंजाब के भटिंडा की रहने वाली लाला वन ने 14 साल की उम्र में पहली शादी की थी। जब वह दुल्हन बनकर ससुराल आई तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि बस चंद दिनों बाद विधवा हो जाएगी।

6 महीने बाद ही हो गई विधवा :   लाला वन अपने पति के साथ अकेली रहती थी। करीब तीन चार महीने तक तो सबकुछ ठीक था। दोनों साथ में बहुत खुश थे। बाद में अचानक लाला का मन अपने पति से हटने लगा। इस दौरान लाला वन की जिंदगी में कोई और आ गया। शादी को छह महीने ही बीते थे कि एक दिन लाला वन के पति की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। सभी इस बात से दुखी थे कि इतनी छोटी उम्र में ये लड़की विधवा हो गई। हर कोई उससे सहानुभूति जता रहा था, लेकिन वो खुश थी। वो खुश थी क्योंकि उसकी प्लानिंग पूरी हो गई थी।

पति का कत्ल करने के बाद की दूसरी शादी :  दरअसल, लाला वन ने 14 साल की उम्र में अपने पहले पति को जहर देकर मारा था। लाला का पति उसे बेहद प्यार करता था, लेकिन लाला का सिर्फ छह महीने में ही उस आदमी से दिल भर गया था। ऐसे में जैसे ही उसकी जिंदगी में एक नया आदमी आया तो उसने अपने पति को मारने का मन बना लिया और एक दिन उसने अपने पति के खाने में जहर मिला दिया।

हर शादी के बाद 6 महीने में पति का कत्ल :  पति की मौत के चंद महीनों बाद ही लाला वन ने दूसरी शादी कर ली और पति के साथ दूसरे गांव में रहने लगी। हर किसी को लगा कि चलो इस लड़की का घर दोबारा बस गया। शादी के कुछ दिन तो तो लाला नए पति के साथ खुश रही, लेकिन चंद दिनों में ही इस आदमी से भी लाला का दिल भरने लगा। कुछ महीनों बाद उसने दूसरे पति को भी जह देकर मार दिया। इस तरह से उसने 17 शादियां की और हर पति को शादी के कुछ महीने बाद ही मौत के घाट उतार दिया। वह खाने में जहर मिला देती थी।

सफेद साड़ी वाली ब्लैक विडो :  पति को मारने के बाद लाला वन तुरंत उनका अंतिम संस्कार भी कर देती थी। ये सिलसिला चलता रहा, एक के बाद आदमियों को लाला मारती रही। वो जिससे शादी करती छह महीने से पहले ही वो शख्स मर जाता। लोग इसे कुंडली दोष बोलते। कोई लाला से दया दिखता, कोई नफरत करता। गांव वालों का मानना था कि कुंडली के दोष की वजह से लाला की शादी नहीं रुक पा रही और लाला विधवा हो रही है। कोई ये सोच भी नहीं पा रहा था कि खुद लाला ही अपने हर पति को मौत देती है और खुद सफेद साड़ी वाली काली विधवा बन जाती है।

ऐसे आई पकड़ में :   20 साल की उम्र तक लाला ऐसे ही 16 बार विधवा बन चुकी थी। इसके बाद उसने 17वीं बार शादी की। लेकिन इसी दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया कि आखिर क्यों एक के बाद एक पतियों की मौत हो रही है। हालांकि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। ऐसे में पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाला वन के सत्रहवें पति को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन लाला ने उसको भी मारा डाला। इस बार पुलिस पहले से सचेत थी। मौत के तुरंत बाद घर से लाश को अंतिम क्रिया के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। पुलिस ने लाला को सबूत मिटाने का मौक नहीं दिया। लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और लाला वन को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच से ये साफ हुआ कि लाला के सत्रहवें पति की मौत जहर देने से हुई है। पुलिस कस्टडी में लाला ने अपने जुर्म कबूल किए। पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली बातें इस महिला ने बताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एचपीयू रीजनल सेंटर में प्रवेश हेतु 26 जुलाई तक करें आवेदन

धर्मशाला, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रो. डी.पी वर्मा ने बताया कि रीजनल सेंटर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

On the occasion of Shri

there will be a half-day holiday in the educational institutions of the district on Tuesday Orders to keep liquor and meat shops closed on the route during Nagar Kirtan in Hoshiarpur city Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10...
article-image
पंजाब , समाचार

वाल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए हरी झंडी : आप सुप्रीमो केजरीवाल एवं सीएम भगवंत मान दुआरा

जालंधर : ‘आप’ सुप्रीमो तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाली पंजाब रोडवेज की वाल्वो बसों को हरी झंडी देकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30...
Translate »
error: Content is protected !!