सावधान! ऐसे भी खाली हो सकता है आपका बैंक खाता : वेबसाईटों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगी का रिस्क, अधिकतर वेबसाईटों पर फर्जी नंबर, शातिर लोगों को लगा रहे चूना

by
साईबर ठगों से बचने को साईबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी
एएम नाथ। शिमला :
ऑनलाईन सर्च किए हुए नंबरों से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आप जो नंबर निकाल रहे हैं, वह आपकी परेशानी और बढ़ा सकता हैं। ऑनलाईन वेबसाईटों पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। अगर आप बैंकों में खाताधारक हैं और अपनी बैंक शाखा का कस्टमर केयर नंबर गूगल से खोजते हैं, तो ऐसा न करें। अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आप जो नंबर निकाल रहे हैं, वह आपकी परेशानी और बढ़ा सकता हैं। अभी हाल ही में बैंकों की ओर से जारी की गई एडवाईजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर जो नंबर आते हैं, उनमें अधिकतर नंबर फर्जी होते है। अगर आप इन फर्जी नंबरों पर कॉल करते हैं तो आपके जरिए दी गई जानकारी से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले ठगों ने बैंकों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अधिकतर बेवसाआईटों पर अपलोड कर रखे हैं। जब कोई कस्टमर इन नंबर्स पर कॉल करता है, तो साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपसे सारी डिटेल्स ले लेते हैं और फिर कुछ ही समय में आपका अकाउंट खाली कर देते हैं। साईबर ठगों से बचने को लेकर साईबर सेल शिमला ने भी एडवाईजरी जारी की है।
साईबर सेल शिमला के डीआईजी मोहित चावला का कहना है कि अगर आपको बैंक से किसी भी तरह का काम है तो आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें। इसके अलावा, बैंक के दस्तावेजों पर भी ये नंबर्स मौजूद होते हैं। उन्होंने कहा कि कभी आपको थोड़ा भी संदेह हो तो फौरन ही केंद्र सरकार के स्पेशल साइबर अपराध रोधी शिकायत नंबर 155260 पर कॉल करें और पूरी जानकारी दें। डीआईजी मोहित चावला ने कहा कि साइबर ठगी मामलों की शिकायत दर्ज करवाने के लिए साइबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन के दूसरे दिन ज़िला कुल्लू में 32 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

एएम नाथ।  कुल्लू : जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न निकायों में कुल 32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल...
article-image
पंजाब

Vardhman Thread Yard Observes World

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 30 : Under the direction of the Deputy Commissioner of Hoshiarpur, the District De-Addiction and Rehabilitation Centre, Mohalla Fatehgarh, observed World No Tobacco Day at Vardhman Thread Yard, Hoshiarpur. Dr. Jasleen...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना  – पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान आज उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला में कई संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों को दौरा किया। राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत देहलां अप्पर...
article-image
पंजाब

Gold Medal Da Dahej’, written

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 22 : Originating from Hoshiarpur, Shri Garesa Films – a production house with over four decades of association with theatre and two decades with cinema, committed to humanity, society, and the nation...
Translate »
error: Content is protected !!