सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान नहीं भेजेगी SGPC : दोनों देशों में तनाव को देखते हुए लिया फैसला

by
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 29 जून को मनाई जा रही शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजेगी।
एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकिस्तान जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय के यात्रा विभाग में जमा करवा दिए हैं।
उन्होंने बताया कि हर साल एसजीपीसी महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती है, लेकिन दोनों देशों में तनावपूर्ण माहौल और भारत सरकार द्वारा यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों और जारी दिशा-निर्देशों को देखते हुए एसजीपीसी ने इस बार यह जत्था नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए शिरोमणि कमेटी के यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुपरसीडर की सहायता से बिजाई गेहूं की फसल पर टोडरपुर गांव में खेत दिवस मनाया

माहिलपुर -पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना व खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग पंजाब द्वारा कुदरती संसाधनों की उचित इस्तेमाल व फसलों की वेस्टेज का प्रबधंन के लिए चलाए गए अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी गिरफ्तार : मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही कर चुकी गिरफ्तार

बटाला : पंजाब के बटाला में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रदेश का माहौल खराब करने की अपराधियों...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर 17 जनवरी को,यह ट्रैक्टर मार्च दिल्ली की 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल होगा

गढ़शंकर; 15 जनवरी : किरती किसान यूनियन द्वारा 17 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च की तैयारी हेतुु एक बैठक गुरूद्वारा साहिब चक सिंघा में जत्थेबंदी के प्रांतीय वितीय सचिव हरमेश ढेसी...
article-image
पंजाब

श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर श्री पंडयान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दूसरे दिन श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री मीमांसा भारती...
Translate »
error: Content is protected !!