सिख, सिखी और कांग्रेस के माथे पर अंबिका सोनी कलंक : जाखड़

by

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कहा
चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शनिवार को फेसबुक पर लाइव होकर जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूरे देश में राजनीति करे लेकिन पंजाब को बख्शा जाए।
जाखड़ ने कहा कि आज मुझे उदयपुर में कांग्रेस की हालत देख तरस आ रहा है कि कांग्रेस का चिंतन शिविर महज फॉर्मेलिटी से ज्यादा नहीं है। जबकि जरुरत थी कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हार के लिए कमेटी बनाती। इसका कारण खोजती। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेता और पार्टी नेतृत्व कांग्रेस की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं।
जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद थी कि उत्तराखंड और पंजाब के अंदर पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राजनीति पूरे देश में करें परंतु पंजाब को बख्शा जाए। पंजाब ने बहुत बुरे दिन देखे हैं। पंजाब को धर्म के आधार पर नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि सिख, सिखी और कांग्रेस के माथे पर अंबिका सोनी ने कलंक लगाया। सोनी ने हिंदुओं को बदनाम किया। कहा गया कि हिंदू बन गया सीएम तो पंजाब में आग लग जाएगी। यह काम तो आतंकवाद में ्र्य-47 भी नहीं कर पाई।

सुनील जाखड़ की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस में है। इस बार उनके भतीजे संदीप जाखड़ कांग्रेस से विधायक बने हैं। टकसाली कांग्रेसी होने के बावजूद वह हाईकमान की उपेक्षा से नाराज रहे। जाखड़ को हाल ही में चुनाव के दौरान बयानबाजी पर नोटिस भेजा गया है।
गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने के लिए सुनील जाखड़ को बेवजह एकदम कुर्सी से हटा दिया गया। जाखड़ इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस ने पहली बार पंजाब में हिंदू-सिख की बात की। वह पंजाबी हिंदू हैं और पंजाब में कभी इस तरह का भेदभाव नहीं हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए किए गए हैं व्यापक प्रबंधः  आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा

होशियारपुर, 21 जनवरी: गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के मद्देनज़र, आई.जी. एडमिन इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!