सिद्ध योगी ट्रस्ट, गांव खानपुर ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवता व कल्याण को समर्पित डा. जसवंत सिंह द्वारा संचालित सिद्ध योगी ट्रस्ट, गांव खानपुर द्वारा एक चिकित्सा शिविर बाबा ज्वाला सिंह हरखोवाल के जन्मदिवस को समर्पित होशियारपुर जिले के गांव लंगेरी में संत बलवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान लगाया गया इस शिविर के दौरान एसएमओ डॉ. जसवंत सिंह थिंद, डॉ. प्रभीर की पूरी टीम ने करीब 700 मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाईं। इस अवसर पर नेत्र रोग अधिकारी डॉ. परमिंदर सिंह ने 250 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान कीं। इस अवसर पर भाई कन्हैया चैरिटेबल ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा डा. दिलबाग सिंह के नेतृत्व में कुलविंदर सिंह, जतिन व सखवीर सिंह द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सरवण सिंह की ओर से टेस्ट निःशुल्क करके अपने समाज कल्याण कार्यों की श्रृंखला जारी रखी। इस अवसर पर संत बलवीर सिंह ने सिद्ध जोगी ट्रस्ट की पूरी टीम को सम्मानित किया तथा उनकी पहल की सराहना की तथा कहा कि यह ट्रस्ट पिछले काफी समय से विभिन्न धार्मिक स्थलों व अन्य आवश्यक स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और भाजपा एमएलए सत्ती पर जमकर पूर्व एमएलए रायज़ादा ने शब्दी हमला बोला : रायजादा बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश, केंद्र के इशारे पर कर्मचारियों के घर छापेमारी

रोहित जसवाल। ऊना : ऊना सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने डीजीपी अतुल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऊना में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय...
article-image
पंजाब

लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी आज बार एसोसिएशन गढ़शंकर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और वकीलों की समस्याएं सुनीं| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

स्पेनिश लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोषियों को कड़ी सजा देने की विभिन्न संगठनों ने मांग की

गरशंकर, 3 मार्च : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, कीर्ति किसान यूनियन, जीवन जागृति मंच और दोआबा साहित्य सभा ने भारत आए एक स्पेनिश जोड़े के साथ दुर्व्यवहार और एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक...
Translate »
error: Content is protected !!