सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

by

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल संदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल संदीप सिंह दुआरा शिकायत में दो कर्मचारियों पर मिलीभगत कर मंदिर ट्रस्ट की धनराशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 100 की जगह थे बंडल में  140 नोट :-  मंदिर कार्यालय दियोटसिद्ध में आडिट रिपोर्ट की जांच के दौरान तीन अक्टूबर को पाया गया कि 29 सितंबर को चढ़ावे की गणना के समय 500 रुपये के नोटों के एक बंडल में 100 की जगह 140 नोट रखे गए थे। यह बंडल गणना लिपिक केशवदत्त ने तैयार किया था। इस संदिग्ध बंडल की पुष्टि के लिए गणना हाल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी गई। फुटेज में सुरक्षा कर्मचारी सरवन सिंह को संदिग्ध बंडल को दोबारा जांच के लिए गिनती प्रभारी संजय कुमार (आडिट और वित्तीय विश्लेषक) को देते हुए देखा गया। पुनः गिनती मशीन पर जांच के दौरान 40 अतिरिक्त नोट अलग हो गए, जिससे गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

फुटेज में यह भी स्पष्ट हुआ कि गिनती प्रक्रिया के अंतिम चरण में लेखाकार गुरुचैन सिंह भी गिनती क्लर्क केशव दत्त के साथ मौजूद थे।  जबकि उनका कार्य गिनती प्रक्रिया से संबंधित नहीं था। वही बंडल गुरुचैन सिंह के हाथों से गिनती प्रभारी को सौंपा गया। इससे दोनों कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों कर्मचारियों ने मिलीभगत से पद का दुरुपयोग कर मंदिर ट्रस्ट की धनराशि का गबन किया। दोनों कर्मचारियों केशव दत्त, निवासी गांव चकमोह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर कनिष्ठ सहायक (गणना लिपिक), और गुरुचैन सिंह निवासी गांव अपर देहला, तहसील ऊना, जिला ऊना, लेखाकार बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी बाबा बालक नाथ मंदिर में बकरा कांड सहित इस तरह के गबन करने के मामले उजागर हुए हैं।

हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की और बताया कि प्रारंभिक साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को साक्ष्य के रूप में संकलित किया जा चुका है। पूछताछ में और तथ्य सामने आने की संभावना है।

डीसी अमरजीत सिंह ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में इस तरह के मामले आना ठीक नहीं हैं। श्रद्धा के केंद्र धार्मिक स्थल रहकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगी। पुलिस अधीक्षक कार्रवाई करने में जुटे हैं और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की तीसरी गारंटी : 14 लाख महिलाओं को मासिक 1500-1500 रुपये देना आसान नहीं, अफसरों में बैठकों का दौर, खूब माथापच्ची

शिमला : महिलाओं को प्रतिमाह 1500-1500 रुपये देने का जुगाड़ करने में अफसरों के पसीने छूटने लगे हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से लेकर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के कार्यालय में बैठकों का...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया : आप ने धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब...
article-image
पंजाब

क्रिप्टो ठग भाई-बहन का पर्दाफाश : फर्जी वेबसाइट से 4.77 करोड़ रुपये की हेराफेरी

बुढलाडा। क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में फर्जी वेबसाइट के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले भाई बहन को साइबर क्राइम ब्रांच मोहाली की ओर से गिरफ्तार करने के बाद बुढलाडा अदालत में पेश किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के शिमला कार्यालय में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डॉक्टर राजेश शर्मा जी ने शिष्टाचार...
Translate »
error: Content is protected !!