सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला : 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल

by

चंडीगढ़ : काग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर की गई है।

कुछ दिनों पहले उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए… वाला बयान दिया था. जिससे विवाद खड़ा हुआ था। अब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है. हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने के बाद नवजोत कौर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

500 करोड़ का सूटकेस देने वाला बनता है सीएम… इसी बयान पर गिरी राज

मालूम हो कि नवजोत कौर कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी है। उन्होंने शनिवार को कथित तौर पर कहा था कि ” जो 500 करोड़ रुपये का ‘सूटकेस’ देता है।  वही मुख्यमंत्री बन जाता है.” नवजोत कौर ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे. पंजाब में 2027 में चुनाव होने हैं।

बयान पर बवाल के बाद कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया

बयान पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. कौर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार शाम लिखा, ” मैं हैरान हूं कि मेरे सीधे बयान को किस तरह तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

उन्होंने आगे लिखा- मैंने सिर्फ इतना कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा. जब मुझसे पूछा गया कि नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं या नहीं, तो मैंने कहा कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद के वास्ते किसी को देने के लिए कोई पैसा नहीं है।

राज्यपाल से मिलने के बाद दिया था 500 करोड़ वाला बयान

उन्होंने साथ ही कहा कि उनके पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को एक ”स्वर्णिम राज्य”’ बना सकते हैं. राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ” हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं……लेकिन हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये देने को नहीं हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी में चालक पद के ड्राइविंग टेस्ट एक व दो अप्रैल को बिलासपुर में

ऊना : आर.एम. एचआरटीसी सुरेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर मंडल के अधीनस्थ हमीरपुर, बिलासपुर, देहरा, ऊना व नालागढ़ के लिए चालक पद के लिए आवेदन करने...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में साफ-सुथरी और सटीक वोटर सूची तैयार करने में जनता करे सहयोगः राहुल चाबा

ए.डी.सी. ने चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में वोटर वैरीफिकेशन और रैशनेलाइजेशन विषय पर की बैठक होशियारपुर, 10 सितंबर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम- चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी 044-चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र राहुल चाबा की अध्यक्षता में एक...
article-image
पंजाब

64 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद,  73.79 प्रतिशत हुआ मतदान, 12805 मतदाताओं में से 9449 ने किया मत का उपयोग।

गढ़शंकर – 13 सदस्यों वाली गढ़शंकर नगर परिषद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 13 सदस्यों वाली नगर परिषद के लिए 64 उमीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सबसे कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा : पंडोगा में पुलिस ने

पंडोगा :पंडोगा में पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के निकट एक युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान बसदेहड़ा निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!