सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह : पंकज

by

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गढ़शंकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह पैदा हुआ है | उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से उपेक्षित महसूस कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता ने 2022 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उत्साह से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद श्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, बिजली की दरें कम करने, ड्रग्स आदि के मुद्दों को उठाया है तथा इन मुद्दों पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस, मनजीत कौर सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, हरमेश्वर सिंह सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, मोहन सिंह सदस्य ब्लॉक समिति, डॉ केवल सदस्य ब्लॉक समिति, वीणा रानी सदस्य ब्लॉक समिति, निशा सदस्य ब्लॉक समिति, जैलदार दविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह एमसी, कृपाल पाला एमसी, भावना कृपाल एमसी, शंभू सरपंच , बलदेव बघोरा सरपंच, जगतार सिंह पूर्व सरपंच, किशन सहोता सचिव पीपीसीसी, पलविंदर महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल, अनमोल शर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सेवा दल माहिलपुर, रिंका चौधरी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सेवा दल गढ़शंकर, मदन लाल, तजिंदर सिंह, गुरदीप नमोलीआं, लक्ष्मण दास सेवानिवृत्त बीडीपीओ, राजकुमार भट्टी एडवोकेट, रोहित पोसी, वरिंदर पोसीआदि उपस्थित थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

10 और 12वीं क्लास के लिए भी स्कूल होंगे बंद, कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अब दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 10वीं और 12वीं के स्कूल भी बंद होंगे। इसके पहले दिल्ली सरकार ने ग्रेप-4...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश...
article-image
पंजाब

किसानों को 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत में शामिल होने का किरती किसान यूनियन  ने आग्रह किया

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन की ओर से गांव स्कंदरपुर में किसानों की साथ...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में डेंगू जागरूकता शिविर लगाया गया

गढ़शंकर – सेहत विभाग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने, डेंगू व मलेरिया बुखार से दूर रखने के लिए चलाये गए अभियान के तहत एसएमओ डॉ रुघवीर सिंह के दिशा निर्देश पर पीसीएच पोसी के...
Translate »
error: Content is protected !!