सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

by

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

बलकौर सिंह ने कहा, “मैं चुनाव लड़ूंगा और जीत हासिल करूंगा। मुझे आपका समर्थन चाहिए। किसी भी प्रकार का वहम न रखें, हम पूरी ताकत से चुनाव में उतरेंगे।” उनकी करीबी संबंधों के कारण पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से उन्हें कांग्रेस की टिकट मिलने की संभावना है।

इससे पहले, बलकौर सिंह के बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं, लेकिन उन्होंने इस पर स्पष्टता दी थी कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि उनका बेटा सिद्धू मूसेवाला विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ने का सपना देखता था।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “अब हम सिद्धू की तस्वीर को दिल में रखकर विधानसभा की ओर बढ़ेंगे। अगली लड़ाई बहुत बड़ी है, लेकिन हम इसे लड़ने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि बेटे के निधन के बाद उन्हें डर था कि लोग उन्हें भूल जाएंगे, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि लोग अब भी उन्हें अपने दिलों में बसाए हुए हैं।

बलकौर सिंह ने कहा, “मैं आपसे वादा करता हूं कि भले ही हम निहत्थे हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। आप सभी डटे रहें, मुझे किसी और की जरूरत नहीं, केवल आप लोगों का समर्थन चाहिए।” गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डाक्टर विजय सिंगला ने 63,323 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। डाक्टर विजय सिंगला को एक लाख से अधिक (100023) वोट मिले थे, जबकि सिद्धू को केवल 36,700 वोट प्राप्त हुए थे। सिद्धू मूसेवाला ने 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा युवाओं का आइकॉन बताया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर लोगों का छलका गुस्सा : माहिलपुर-चंडीगढ़ सड़क पर जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

माहिलपुर : माहिलपुर से जेजों दोआबा और माहिलपुर से कोटफातुही, गढ़शंकर से झुंगिया सड़क की दयनीय हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने माहिलपुर-चंडीगढ़ चौक पर ट्रैफिक जाम लगा कर करीब एक घँटे तक प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

स्टेट अवॉर्ड मिलने पर साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान का डॉ. राज कुमार (सांसद) की ओर से विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : -डॉ. राज कुमार, सांसद होशियारपुर ने अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान को पंजाब सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मिला स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने पर विशेष सम्मानित किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

4 विदेशी पिस्तौल और 26 कारतूस सहित अर्श डल्ला गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार

बठिंडा। काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपितों को चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर एक सुनियोजित हत्या...
article-image
पंजाब

पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन : बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त

बठिंडा :  पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, बठिंडा...
Translate »
error: Content is protected !!