सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

by
मोहाली : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार व लॉजिस्टिक उपलब्ध करवाने वाले गैंगस्टर को डेरा बस्सी से गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान महफूज उर्फ विशाल खान के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का खास गुर्गा है। आरोपित के खिलाफ डेराबस्सी थाने में बीएनएस की धारा 111, 109, 308 (5), 32 (बी), 333 और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत पहले ही मामले दर्ज हैं।
अब आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक नया केस दर्ज किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
26 जनवरी को लेकर थी प्लानिंग
पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपित ने 26 जनवरी को ट्राईसिटी में एक बड़ी वारदात को अंजाम देना था। इसके लिए उसकी गोल्डी बराड़ से बात चल रही थी। उसका टारगेट कौन था, यह गोल्डी ने ही उसे बताना था। आरोपी से एक .32 बोर पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि उसने गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा हरियाणा से हथियारों की खेप एकत्र की थी।विशाल खान एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिले में कई मामले दर्ज हैं। वह मोहाली पुलिस के लिए वांछित था।
क्राइम का मास्टरमाइंड विशाल खान
आरोपित ने पिछले साल सितंबर में डेराबस्सी में एक आइलेट्स सेंटर पर फायरिंग की थी। विशाल खान और मंजीत उर्फ गूरी (इस समय तिहाड़ जेल में बंद) ही उक्त घटना के मास्टर माइंड थे और तब से विशाल खान फरार चल रहा था। 19 सितंबर 2024 को दो बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े डेराबस्सी में आइलेट्स सेंटर के बाहर मालिक से फिरौती मांगने के संबंध में गोलियां चलाई थीं।  मामले में जगदीप जग्गा, मोहित कुमार उर्फ बंटी, अनमोल, गुरकीरत सिंह बेदी, निशांत कुमार उर्फ निक्कू राणा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित पर 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
साल 2022 में हुई थी हत्या
साल 2022 की 29 मई को पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उनकी गाड़ी थार को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। ये हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से ही ताल्लुक रखते थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया

बी बी एन, 22 अप्रैल (तारा) : पर्यावरण संरक्षण के प्रति एकजुटता दिखाते हुए धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला बरोटीवाला में विश्व पृथ्वी दिवस 2026 मनाया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल ने बताया कि इस वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार…कहा..स्थानीय एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम संभव

आंगनवाड़ी केंद्र लखनपुर में आयोजित पोषण माह अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले उपायुक्त मिशन दृष्टि के तहत लखनपुर प्राथमिक विद्यालय का किया दौरा, बच्चों की आंखों की जांच संबंधित जानकारी हासिल की बिलासपुर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए : लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू 31 जनवरी :  जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से तकनीकी सहायक भूपेंद्र शर्मा 14 साल अपनी सेवाएं देने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए।   लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के स्टाफ द्वारा इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!