सिधवां नहर वाटरफ्रंट मामले की निष्पक्ष जांच मुख्यमंत्री से करवाने की मांग की पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने

by

लुधियाना :  पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर लुधियाना में सिधवां नहर वाटरफ्रंट प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में उन्होंने लुधियाना में विकास कार्यों के दौरान अधिकारियों की लापरवाही से सरकारी खजाने को हुए भारी नुकसान का जिक्र किया है। जिनमें से एक लुधियाना में सिधवां नहर के पास वाटरफ्रंट से जुड़ा है, जिसे नगर निगम लुधियाना ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनवाया था। यहां कई पेड़ लगाए गए, लेकिन इन पेड़ों के चारों ओर टाइलें और कंक्रीट बिछाकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों का भी उल्लंघन किया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का हवाला देते हुए वन विभाग द्वारा टाइल्स और कंक्रीट को तोड़ कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा लगभग 4.74 करोड़ रुपये की लागत से वाटरफ्रंट का निर्माण कराया गया था। जिस पर एक बड़ा सवाल यह उठता है कि करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में लोगों का पैसा बर्बाद करने का जिम्मेदार कौन होगा।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई अन्य विकास कार्य हैं जिन पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
ऐसे में वह पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई करवाने की अपील करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग पंजाब स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा: डॉ. स्वाति

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने स्ट्रोक के पायलट प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर जिले का सीएमसी लुधियाना के साथ टाई अप किया है। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल...
article-image
पंजाब

युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेडी कॉनस्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने की आत्महत्या? … आईफोन, महंगा हार और 25 लाख की डिमांड, उलझती जा रही गुत्थी

उत्तर प्रदेश के जालौन में बीते दिनों कुठौंद थाने के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार राय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सरकारी आवास स्थित कमरे में उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून...
article-image
पंजाब

दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा फुटबॉल मैच तथा एथलेटिक मीट करवाई

गढ़शंकर, 16 दिसंबर: दोआबा  स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा गांव डघाम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट करवाई गई। टूर्नामेंट दौरान मुख्यतिथि के रूप में गांव डघाम के सरपंच बलवीर सिंह जस्सी ने...
Translate »
error: Content is protected !!