सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार को डीसी राघव शर्मा ने भेंट किया 21 हजार का चैक

by

बदाऊं घर जाकर निषाद कुमार को उपलब्धि के लिए दी बधाई
ऊना (- टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार को उपायुक्त राघव शर्मा ने उनके घर बदाऊं जाकर बधाई दी और जिला प्रशासन की ओर से 21 हजार रुपए का चैक भेंट किया। डीसी ने कहा कि ऊना जिला निवासी निषाद कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उम्मीद है कि अगले पैरालंपिक में वह देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि हाई जंप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर निषाद कुमार ने न सिर्फ जिला ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार जिला ऊना के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं और एक पूरी पीढ़ी उनसे प्रेरित होकर खेलों की ओर आकर्षित होगी।
वहीं निषाद कुमार ने जिलाधीश राघव शर्मा का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी वह करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1.5 लाख रुपये जुर्माना : आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा

नालागढ़ : हिमाचल की सीमा में पंजाब से पराली लेकर बिना परमिट के आए तीन ट्रैक्टरों का आरटीओ ने चालान कर 1.5 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह तीनों ट्रैक्टर एग्रीकल्चर के लिए खरीदे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुतिन, यूं मार गए बाजी…कहां मात खा गए ट्रंप

आलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक भले ही बेनतीजा रही हो लेकिन जानकार इसे रूस की बड़ी जीत बता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा 6 सितंबर को : खन्ना

जजों दोआबा में श्रद्धालु होंगे नतमस्तक, भंडारे में शामिल होकर प्राप्त करेंगे बाबा जी का आशीर्वाद होशियारपुर 18 अगस्त :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट, जेजों दोआबा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-15 में सड़क री-कारपेटिंग परियोजना का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) आज 9 मई ₹5 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा व्यापक नवीनीकरण, यातायात होगा अधिक सुरक्षित और सुगम शहर की शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक...
Translate »
error: Content is protected !!