सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

by
गढ़शंकर, 26 अप्रैल : सिविल सर्जन डॉ पवन कुमार के निर्देशानुसार सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें मलेरिया की गंभीरता संबंधी जानकारी देते इससे बचाव संबंधी आम लोगों को जागरूक किया गया और शहर के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों तथा कॉलेज के हेल्थ नोडल अधिकारियों द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर मेकिंग, विशेष सफाई मुहिम, रैली, भाषण तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मलेरिया से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके स्वास्थ्य विभाग से एमपीएच राजेश परती के अलावा स्कूलों कॉलेजों के हेल्थ नोडल अधिकारी, हंसराज आर्य स्कूल से मैडम राजेंद्र कौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर से मैडम रणजीत कौर, कन्या महाविद्यालय से मैडम कृष्णा देवी, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल(लड़के) से मैडम रणजीत कौर, सरकारी एलिमेंट स्कूल लड़कियों से मैडम सरिता, विद्यासागर स्कूल से मैडम हरविंदर कौर, एसडी पब्लिक स्कूल से मैडम प्रिया, एमके माउंट एवरेस्ट स्कूल से राकेश कुमार, मानव पब्लिक स्कूल से मैडम रूपा पुंज, माउंट कार्मल स्कूल से मैडम मोनिका खन्ना, सेंट सोल्जर स्कूल से मैडम प्रिया, बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज से मैडम कुलदीप कौर तथा डीएवी कॉलेज से मैडम रशपाल कौर उपस्थित थे। फोटो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने बाजार का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम : ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था जिला प्रशासन की सक्रियता से सुनिश्चित

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम...
article-image
पंजाब

एसएसपी संदीप कुमार मलिक से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने की विशेष बातचीत – एसएसपी मलिक ने कहा नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक्त

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एसएसपी संदीप कुमार मलिक से की मुलाकात – नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक् होशियारपुर/ दलजीत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम : पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, लोगों से किया संवाद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर ने बड़ी बहू से कर ली कोर्ट मैरिज : बेटा शहर में करता था नौकरी – ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता….

फिरोजाबाद :  रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है। इसे लंबी उम्र तक खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के...
Translate »
error: Content is protected !!