सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी गतिविधियां आयोजित

by

गढ़शंकर, 6 जुलाई : सीनियर मेडिकल अधिकारी सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में गढ़शंकर छेत्र में लिंग अनुपात कम होने संबंधी निजी नर्सिंग होम तथा स्कैन सेंटर संचालकों से बैठक की गई और अपील की गई कि किसी भी स्कैन सेंटर पर लिंग निर्धारण टेस्ट नहीं किया जाएगा। यह कानूनी अपराध है। लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किए गए और अस्पताल फील्ड स्टाफ द्वारा मोहल्लों के लोगों को इस संबंध में जागरूक किया गया। सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर शहर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सरकारी संस्था में जनेपा करवाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर श्री राजेश परती के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों, बस स्टैंड, सुविधा केंद्रों, बैंकों, मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों आदि में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी पोस्टर लगाए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे होगे शामिल : चार मंत्रियों की छुट्टी हो सकती छूटी

चंडीगढ़ :   पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया...
Translate »
error: Content is protected !!