सिविल अस्पताल गढ़शंकर : लोगों को टीबी संबंधी किया जागरूक

by

गढ़शंकर, 25 मार्च: सिविल सर्जन पवन कुमार एवं जिला टीबी अधिकारी शक्ति शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जिसमें आम लोगों को टीबी के बारे में बताया गया। टीबी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का बिना कारण वजन कम हो रहा हो, दो सप्ताह से अधिक समय से बुखार और खांसी हो, रात को पसीना आता हो आदि लक्षण हों तो जल्द से जल्द नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में टीबी से संबंधित परीक्षण और उपचार नि:शुल्क उपलब्ध है। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के अलावा एसटीएस विकास शर्मा व एमपीएच राजेश परती मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अड्डा झुंगिया को ओवरलोड टिप्परो के खिलाफ बीत भलाई कमेटी देगी 30 मार्च को धरना

गढ़शंकर । बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर झुंगिया में बीत भलाई कमेटी की विशेष बैठक हुई। जिसमें 23 मार्च को गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बस अड्डा झुंगिया में टिप्पर से कुचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नहीं चला पैंतरा हो गई फेल – बहू को बेल न मिलने पर अतुल सुभाष के पापा का बड़ा बयान

बेंगलुरु की सिविल कोर्ट में इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में सोमवार को सुनवाई हुई।  निकिता सिंघानिया समेत तीनों आरोपियों ने कोर्ट में बेल की अर्जी डाली थी, जिसे अदालत ने टाल दिया है।...
article-image
पंजाब

5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला : पंजाब-हरियाणा हाईकॉर्ट ने दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

चंडीगढ़ । पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पलवल जिले में पांच साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आरोपित की मौत की सजा को उम्रकैद...
Translate »
error: Content is protected !!