विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए : सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में विशेष सैमीनार आयोजित

by

जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया सैमीनार
होशियारपुर, 18 सितंबर:
जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर एक विशेष सैमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को गाइड किया गया कि वे किसी तरह इस परीक्षा की तैयारी के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें। इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व आई.ए.एस अधिकारी व लेखक संजीव चोपड़ा, आई.ए.एस अधिकारी दिव्या.पी ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए। इस दौरान पूर्व आई.ए.एस अधिकारी व लेखक संजीव चोपड़ा की पुस्तक का ‘वि द पीपुल ऑफ द स्टेट्स ऑफ भारत: द मार्किंग एंड रिमार्किंग ऑफ इंडियाज इंटरनल बाउंडरिज’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर पूर्व सूचना कमिश्नर पंजाब व प्रसिद्ध लेखक खुशवंत सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
सैमीनार में सरकारी कालेज, एस.डी कालेज, डी.ए.वी कालेज, रयात-बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के अलावा लाईबे्ररी के रीडर मौजूद थे। पूर्व आई.ए.एस अधिकारी ने इस दौरान विद्यार्थियों को बताया कि किसी तरह योजनाबद्ध तरीके से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की जा सकती है। उन्होंने सिविल सेवा की प्रारंभिक व मेन्स परीक्षा की तैयारी संबंधी भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपनी पुस्तक के बारे में प्रकाश डालते हुए आजादी से पहले व बाद के भारत के भूगोल व इतिहास पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी डिजिटल लाईब्रेरी में इस तरह के सैमीनार आयोजित होते रहेंगे।
आई.ए.एस अधिकारी दिव्या. पी ने कहा कि परीक्षा की समय पर तैयारी शुरु की जाए और टाइम मैनेजमेंट के हिसाब से हर विषय कवर किया जाएं तो कोई भी विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा को पास कर सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे नोट्स बनाने से विद्यार्थी को सिलेबस कवर करने में काफी सहायता मिलती है, इसलिए नोट्स जरुर बनाएं और लिखकर पढऩे की भी प्रैक्ट्सि करें। उन्होंने कहा कि सबसे जरुरी बात है कि पढ़ाई को बोझ लेकर नहीं बल्कि मन लगाकर पढ़े। इस मौके पर रैड क्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लाईब्रेरियन विजय कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 दोस्त जिंदा जले और सभी की मौत-कार जली, ट्रक चालक गंभीर : दसूहा के पास कार व ट्रक की टक्कर में जोरदार धमाके के बाद कार में लगी आग

दसूहा : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के में उच्ची बस्सी के पास देर रात एक कार  ट्रक  से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

कर्नल बाठ मारपीट मामला : CBI ने दाखिल की चार पंजाब पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट

मोहाली : CBI ने कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से मारपीट के मामले में चार पंजाब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बुधवार को मोहाली अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में अभियोजन पक्ष ने गंभीर...
article-image
पंजाब

स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर : तीन लोगों की मौत

फरीदकोट :   नानकसर बस्ती के पास फिरोजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!