स‍िसोद‍िया की जमातन याचिका जरूर खार‍िज : सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा मनी ट्रेल साब‍ित हुआ है और यह मनी ट्रेल 338 करोड़ रुपये का

by

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला के सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज केसों में द‍िल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया को जमानत याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुना द‍िया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों ही मामलों में मनीष स‍िसोद‍िया को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट में मनीष स‍िसोद‍िया की तरफ से दी गई दलीलों को सुप्रीम कोर्ट ने खार‍िज कर द‍िया है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा है क‍ि मनीष स‍िसोद‍िया के ख‍िलाफ मनी ट्रेल साब‍ित हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा है क‍ि मनी ट्रेल साब‍ित हुआ है और यह मनी ट्रेल 338 करोड़ रुपये का है । कोर्ट ने मनीष स‍िसोद‍िया की जमातन याचिका जरूर खार‍िज कर दी हो लेक‍िन उन्‍हें एक राहत दी है। कोर्ट ने इस मामले में जांच एजेंस‍ियों को न‍िर्देश द‍िया है क‍ि वह पूरे केस का ट्रायल 6 से 8 महीने में पूरा करें।
आपको बता दें क‍ि सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस केस में मनीष स‍िसोद‍िया को सीबीआई ने 26 फयवरी 2023 को ग‍िरफ्तार क‍िया था। सिसोदिया की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलील में अदालत में कहा था कि सीधे तौर पर सिसोदिया से जुड़ा कोई साक्ष्य है ही नहीं है। सभी साक्ष्य दस्तावेजी प्रकृति के हैं। सिसोदिया को सलाखों के पीछे रखने की कोई जरूरत नहीं है। सिसोदिया के वकील ने दलील दी थी कि उनके भागने का भी कोई खतरा नहीं है। ED का आरोप यह है कि नई शराब नीति ही धोखा देने के लिए बनाई गई. जबकि नई नीति समितियों द्वारा विचार-विमर्श के बाद पारदर्शी तरीके से बनाई गई और तत्कालीन एलजी ने इसकी मंजूरी दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद : हिमाचल प्रदेश के 2 गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सांटिस एक्ट के तहत केस...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री के खिलाफ धरना 53वें दिन में शामिल

गढ़शंकर, 27 सितम्बर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश सरकार साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में करवाया मुफ्त ऑनलाइन अंग्रेजी कोर्स

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों...
article-image
पंजाब

डॉ. सचिन एचजे ने आईवी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट किया जॉइन : पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई की पूरी

होशियारपुर, 29 जून: डॉ. सचिन एचजे ने आईवी अस्पताल, होशियारपुर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट जॉइन किया हैं। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. सचिन गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के...
Translate »
error: Content is protected !!