सी एच सी चंडी में चिकित्सक न होने से लोग परेशान

by

पट्टा मेहलोग, 5 मार्च (तारा) :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी में स्टाफ की कमी के कारण लोगों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही है।जिस कारण लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।स्थानीय ग्रामीण सतीश कुमार शर्मा, जयपाल , विनय कुमार, राहुल शर्मा, विनोद डोगरा,महेश कुमार, रिक्की,सुनील कुमार व चंद्रमोहन ने बताया कि इस एच सी में में क्षेत्र की 15 पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने हेतु आते हैं। परंतु यहां अक्सर स्टाफ की कमी खलती है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सोलन जिला से हैं फिर भी इस क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में अक्सर स्टाफ की कमी रहती है।

वर्तमान में यहां चिकित्सकों के तीन पद स्वीकृत है। लेकिन अक्सर डॉक्टर, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के पदों पर कार्यरत कर्मियों की डेपुटेशन पर डयूटी अन्य केंद्रों में लगाई जाती है।जिससे यहां इलाज के लिए आने वाले रोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि हैरानी इस बात की है कि उक्त सी एच सी में कोई भी डॉक्टर स्थाई तौर पर नियुक्त नहीं है। जो चिकित्सक हैं उनकी एक साथ तीन तीन चिकित्सा केंद्रों पर ड्यूटी लगाई जाती है। डेपुटेशन पर ड्यूटी लगाने से चिकित्सकों के अपने स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सक के रहते हैं ।जिससे लोगों को इलाज के लिए जगह जगह भटकना पड़ता है। स्थिति यह है कि यहां काम चलाने के लिए डॉक्टर को कभी कुठाड़ से, कभी गोयला से, कभी कोटबेजा से और कभी हरिपुर पीएचसी से बुलाया जाता है। जबकि इस सी एच सी चंडी में औसतन 60 से 70 रोगी हर दिन
ओपीडी में आते है ।इसके इलावा किसी भी आपातकाल में यहाँ कोई स्थायी डॉक्टर नहीं होता है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए बाहर के केंद्रों का रुख करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से इस केंद्र के लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती की गुहार लगाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पूर्व IG जहूर जैदी को राहत, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा पर लगाई रोक

एएम नाथ । चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर जैदी की उम्र कैद की सजा पर रोक लगा दी है. 2017 के गुड़िया रेप और कत्ल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक दबाव की आशंका

एएम नाथ। पावंटा साहिब :  एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पढ़ रहे एक 18 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महतप्रीत सिंह, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेरिस ओलंपिक 2024 : विनेश फोगाट को इस दिन मिलेगा सिल्वर मेडल ! CAS ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली : भारत की रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 50 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर-बसदेहड़ा के नो पार्किंग व नो वेंडिंग ज़ोन में आंशिक संशोधन

अब सोमवार की बजाय हर शुक्रवार को पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी। जिला प्रशासन ऊना द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!