सी.एम.दी योगशाला से लोगों को मिल रहा है शारीरिक व मानसिक लाभ : डिप्टी कमिश्नर

by
होशियारपुर, 29 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सी.एम.दी योगशाला के अंतर्गत होशियारपुर ज़िले के माहिलपुर ब्लॉक में 3 योगा ट्रेनर मिलकर सुबह 5:30 से शाम 7:00  बजे तक योग की कुल 15 कक्षाएं लगा रहे हैं, जिससे लोगों को (सर्वाइकल, बैकपेन, घुटनों में दर्द, शुगर, मानसिक तनाव, साइटिका, मोटापा, माइग्रेन, थायराइड ) आदि रोगों से लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि माहिलपुर ब्लॉक के अलग-अलग स्थान जिनमें सरकारी गर्ल्स स्कूल ग्राउंड , आंगनवाड़ी केंद्र, मानव केंद्र, सिविल अस्पताल, विश्वकर्मा मंदिर, बग़ीची मोहल्ला और माहिलपुर के आस पास जैसे  ख़ानपुर और अन्य स्थानों पर भी कक्षाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि ज़िले में चल रही योग कक्षाओं से जनता को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार के बेहतरीन प्रोग्राम सी.एम. दी योगशाला का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग टीचरों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके व जनता को योग टीचरों की सुविधा देकर इसको एक जन आंदोलन में बदला जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि योग कक्षाएं लेने के लिए 25 नागरिकों का समूह होना चाहिए और इस प्रोग्राम के साथ जुडऩे के लिए टेलीफोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर इसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी.एम दी योगशाला के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर जैसे पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इसके लिए योग ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो कि होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को योग की विधियों के बारे में जागरुक कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने से पहल करें लोग: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस

विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से एस.डी कालेज होशियारपुर व जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में विशेष सैमीनार भ्रष्टाचार के मुकम्मल सफाए के लिए सभी पक्षों का सहयोग अति जरुरी: एस.एस.पी राजेश्वर सिद्धू विद्यार्थियों, सामाजिक...
article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 17 जून : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित...
article-image
पंजाब

9 जगह केस आए सामने, लाइसेंस होंगे कैंसिल : 25 से कम उम्र वालों को नहीं बेची जा सकती शराब

चंडीगढ़ :  पंजाब में होटल, क्लब और पब में नाबालिग ग्राहकों को शराब परोसने वालों पर एक्साइज विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की तरफ से दो दिन चलाई गई स्पेशल ड्राइव...
Translate »
error: Content is protected !!