सीआईडी का जांच से इन्कार – पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ

by

एएम नाथ। शिमला :  डीजीपी  संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है।

इसमें कहा गया है कि यह जांच किसी अन्य जांच एजेंसी से कराई जाए। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय को लिखे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस मामले के आरोपितों में एक आरोपी अधिकारी सीआईडी में सेवारत है। लिखे पत्र में इसके अलावा भी सीआईडी ने जांच न करने के कई कारण बताए हैं। सीआईडी की तरफ से लिखा गया है कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए इस मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी को करनी चाहिए।

पुलिस विभाग में पूर्व में तैनात कर्मचारी धर्मसुख नेगी की पत्नी मीना नेगी निवासी रामनी, किन्नौर ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बदले की भावना से मेरे पति के खिलाफ फर्जी जांच की। विभागीय जांच के बाद आठ वर्षों की सेवा शेष रहते 9 जुलाई 2020 को मेरे पति का पक्ष सुने बिना नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने इसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और आईजी को शिकायत भेजी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
पंजाब

पंजाब में कल कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे, 10 मंत्री कल मंत्रिमंडल में शामिल होगे

चंडीगढ़ ( मोनिका भरद्वाज)  : मान की केबिनेट के बनने जा रहे मंत्री: हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ विजय सिंगला , गुरमीर सिंह मीत हेयर और हरजोत सिंह बैंस...
article-image
पंजाब

भाई-बहन 76 साल बाद मिल सके : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे

लाहौर : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे और 76 साल बाद दोनों मिल सके। भाई-बहन की यह कहानी...
Translate »
error: Content is protected !!