सीआईडी का जांच से इन्कार – पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ

by

एएम नाथ। शिमला :  डीजीपी  संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है।

इसमें कहा गया है कि यह जांच किसी अन्य जांच एजेंसी से कराई जाए। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय को लिखे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस मामले के आरोपितों में एक आरोपी अधिकारी सीआईडी में सेवारत है। लिखे पत्र में इसके अलावा भी सीआईडी ने जांच न करने के कई कारण बताए हैं। सीआईडी की तरफ से लिखा गया है कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए इस मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी को करनी चाहिए।

पुलिस विभाग में पूर्व में तैनात कर्मचारी धर्मसुख नेगी की पत्नी मीना नेगी निवासी रामनी, किन्नौर ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बदले की भावना से मेरे पति के खिलाफ फर्जी जांच की। विभागीय जांच के बाद आठ वर्षों की सेवा शेष रहते 9 जुलाई 2020 को मेरे पति का पक्ष सुने बिना नौकरी से निकाल दिया गया। पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने इसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और आईजी को शिकायत भेजी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत, 35 घायल : न्यू-ईयर मना रहे लोगों को अमेरिका में ट्रक से रौंदा

अमेरिका :  लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई,...
article-image
पंजाब

निरंतर नज़रअंदाज किए जा रहे अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब द्वारा महा रोष रैली का ऐलान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की स्टेट बॉडी और जिला इकाई के प्रधानों की आज विशेष बैठक की गई, जिसमें सरकार द्वारा लगातार यूनियन के संघर्ष और हक की मांगों को नज़रअंदाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल सचिवालय जाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर स्थित अपने आवास से पैदल सचिवालय जाते हुए मार्ग में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब

‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन से कैसे बचें.रोग की रोकथाम और समय पर पहचान का अभियान तेज

चंडीगढ़ : विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर पंजाब सरकार ने हाई ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए एक मजबूत और समग्र रणनीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ‘सीएम...
Translate »
error: Content is protected !!